देश

बिहार में दवाओं से शराब बनाने का आरोपी डॉक्टर हिरासत से फरार

पटना– बिहार के वैशाली जिले में दवाओं के जरिए शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार एक डॉक्टर गुरुवार देर रात आबकारी विभाग की हिरासत से फरार हो गया. अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुभाई गांव में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया था, जिसके पास दवाओं का जखीरा था, जिसका इस्तेमाल वह शराब बनाने में कर रहा था. दो दर्जन आबकारी अधिकारियों और स्थानीय पुलिस उसे पकड़कर सदर थाने ले आई थी. वहां उन्होंने स्थानीय मीडिया को एक इंटरव्यू भी दिया, जिसमें बताया गया कि कैसे वह शराब बनाने के लिए रासायनिक तरीकों का इस्तेमाल कर रहा था.

वैशाली के आबकारी अधीक्षक विजय शेखर दुबे ने कहा, थाने में आरोपी को हाथ बांधकर बैठाया गया था. लेकिन वह किसी तरह थाने से भागने में सफल रहा और अंधेरे में गायब हो गया. पुलिस और आबकारी विभाग ने पूरी रात उसे खेत और सुभाई गांव में उसके घर में ढूंढा. लेकिन उसका पता नहीं चल पाया. उन्होंने कहा, हमने डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और पुलिस हिरासत से भागने का अतिरिक्त आरोप भी लगाया है. उसे पकड़ने के लिए तलाश तेज कर दी गई है.

–आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

41 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

48 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

55 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago