देश

UP News: प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में दो डॉक्टर बर्खास्त, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की चेतावनी, बोले-नियमों के खिलाफ काम करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दो डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में बर्खास्त कर दिया है. गौतम्बुद्धनगर में एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और बाराबंकी में एक चिकित्साधिकारी को डिप्टी सीएम ने बर्खास्त किया है. इसकी जानकारी खुद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर दी.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा, “गौतम्बुद्धनगर में एक वरिष्ठ चिकित्साधिकारी एवं बाराबंकी में एक चिकित्साधिकारी के प्राइवेट प्रैक्टिस में संलिप्त होने के दृष्टिगत मेरे द्वारा दोनों चिकित्साधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है.” उन्होंने ऐसा करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी कार्यों में संवेदनहीनता व आम जनमानस के स्वास्थ्य को व्यापार समझने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

डिप्टी सीएम ने दी चेतावनी

जानकारी के मुताबिक, लंबी जांच की प्रक्रिया के बाद दोनों डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नियमों से इतर काम करने वाले डॉक्टर-कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा. बता दें कि बाराबंकी के राम सनेही घाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार वर्मा की तैनाती थी. इन पर प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप लगे, जिसके बाद जांच कराई गई.

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि शासकीय सेवा में रहते हुए प्राईवेट प्रैक्टिस किये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी. इन्हें वर्ष 2017 में निलम्बित किया गया था लेकिन इनके द्वारा प्राईवेट प्रैक्टिस जारी रखी गयी. इन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर स्थित दनकौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ. विजय प्रताप सिंह चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात थे. इनके द्वारा वर्ष 2015 में शासकीय सेवा में कार्यरत होने के बाद भी कई निजी चिकित्सालयों में कार्य किया. साथ ही नॉन प्रैक्टिसिंग एलाउन्स (एनपीए) भी प्राप्त किया जाता रहा. डॉ. विजय के खिलाफ विभागीय जांच कराई गई और जांच में दोषी पाये जाने पर इन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.

कमल तिवारी

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

28 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

40 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

49 minutes ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

1 hour ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago