उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस बुंदेलखंड पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई, जिससे बस में सवार 13 श्रद्धालुओं में से दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और अन्य 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मामला हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 128 प्वाइंट का है जहां आज सुबह लगभग 6:00 बजे एक्सप्रेसवे के किनारे खराब खड़े ट्रक में हिमाचल प्रदेश की श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर बस पीछे से जा घुसी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
अन्य 11 घायल श्रद्धालुओं को यूपीडा एवं स्थानीय एंबुलेंस की मदद से राठ सीएससी भेजा गया,जहां राजस्थानी डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अन्य तीन व्यक्तियों को उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि श्रद्धालु प्रयागराज कुंभ मेला से वापस अपने घर जा रहे थे. एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट पर जनहित याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…