लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, सार्वजनिक भूमि से अवैध धार्मिक ढांचे हटाने की प्रक्रिया तेज करें

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली की धार्मिक समिति को निर्देश दिया है कि वह सार्वजनिक भूमि पर 249 अनाधिकृत धार्मिक ढांचों के बारे में भूमि स्वामित्व एजेंसियों से जानकारी एकत्र करें. साथ ही कोर्ट ने उन्हें हटाने के लिए की गई कार्रवाई पर एक रिपोर्ट पेश करने को कहा है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ पर कहा कि सूचना एकत्र करने के बाद दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (गृह) या उनकी ओर से अधिकृत अधिकारी 6 सप्ताह के भीतर कोर्ट ने स्थिति रिपोर्ट पेश करें. कोर्ट 14 मई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में मामले को दिल्ली हाई कोर्ट भेजा था, जो सार्वजनिक भूमि से अवैध धार्मिक ढांचों को हटाने से संबंधित था. दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के वकील ने कहा कि उसने 127 अवैध धार्मिक ढांचों की पहचान की है और उसे तोड़ दिया है. उसमें से कुछ संजय वन और जहांपनाह सिटी फॉरेस्ट में बनाए गए थे. उन 127 संरचनाओं में से 82की पहचान वन विभाग ने की थी.

अवैध ढांचों को हटाने की प्रक्रिया

अदालत ने कहा कि धार्मिक समिति का नेतृत्व दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (गृह) करते है. इसलिए हम निर्देश देते हैं कि धार्मिक समिति उन 249 मामलों की पूरी जानकारी एकत्र करें जिनकी पहचान अनाधिकृत धार्मिक संरचनाओं को हटाने के लिए की गई है. ये जानकारी उन एजेंसियों से एकत्र की जाए जिनकी भूमि पर ऐसी संरचनाएं मौजूद है और जो ऐसी संरचनाओं को हटाने के जिम्मेदार है. वही धार्मिक समिति ने कहा है कि उसने अब तक 51 बैठकें की है और अनाधिकृत धार्मिक संरचनाओं को हटाने के लिए 249 मामलों की सिफारिश की है.

कोर्ट ने कहा कि ये संरचनाएं नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, डीडीए, दिल्ली छावनी बोर्ड, दिल्ली नगर निगम और रेल मंत्रालय, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और दिल्ली सरकार के कई अन्य विभागों की भूमि पर थी. उसने यह भी कहा कि एजेंसियों ने कार्रवाई धार्मिक समिति के फैसले के आधार पर की है.

ये भी पढ़ें: भारत दौरे पर ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज जेरापेट्रिटिस, द्विपक्षीय संबंधों को लेकर हुई अहम चर्चा

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago