सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)
Lucknow: उत्तर प्रदेश को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए करीब 60 किलोमीटर के लिंक एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है. सीएम योगी ने इसको लेकर कार्ययोजना तैयार करने के लिए निर्देश दे दिए हैं. इसके बनने से प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे आपस में जुड़ जाएंगे, जिससे प्रदेश की जनता को खासा लाभ मिलेगा.
बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को लिंक एक्सप्रेसवे के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दे दिए हैं. अपने सरकारी आवास में एक्सप्रेसवे के निर्माण की समीक्षा करते हुए सीएम ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा कि जन आकांक्षाओं को देखते हुए फर्रुखाबाद जिले को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की आवश्यकता है. इस संबंध में अध्ययन कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार कराया जाए इसी के साथ कहा कि, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए बजट की भी व्यवस्था की जा चुकी है. प्रारंभिक अध्ययन के अनुसार चार लेन (भविष्य में छह लेन तक विस्तार) चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे लगभग 14 किमी का होगा. इसके लिए विकासकर्ता का चयन शीघ्र कर लिया जाए.
बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करने के बाद वर्तमान में गंगा एक्सप्रेसवे, बलिया लिंक और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है. अधिकारियों को निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कि, इनका निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के अंदर करा लिया जाए. सीएम ने ये भी कहा कि, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को सौर एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित किया जाना है. तो उन्होंने पू्र्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए कहा कि, इसी प्रकार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उत्तरी हिस्से में पौधारोपण और दक्षिणी हिस्से में सौर ऊर्जा संयंत्रों को विकसित किया जाए. सीएम ने आगे कहा कि, इन प्रयासों से यह एक्सप्रेस वे राष्ट्रीय पटल पर एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत हो सकेंगे.
इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कि, मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे को प्रत्येक दशा में दिसंबर 2024 तक आम जनता के लिए उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखें और इसका कार्य पूरा करा लिया जाए. इसी के साथ कुंभ का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि, इससे वर्ष 2025 में होने वाले प्रयागराज कुंभ में देश-दुनिया के श्रद्धालु गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा का लाभ उठा सकें. इसी के साथ उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों से कहा कि नियमित समीक्षा करते हुए गंगा एक्सप्रेसवे का काम तेज कराएं. इसी के साथ सीएम ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रगति में संतोष जताया और कहा कि, यह गोरखपुर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर जिले के लोगों के आवागमन के लिए शानदार माध्यम बनेगा. इसका निर्माण समय से पूरा कराया जाए.
समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी ने आगे कहा कि पांच एक्सप्रेसवे पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गंगा, आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 30 औद्योगिक गलियारे के विकास की प्रक्रिया तेज की जाए. इस मौके पर उन्होंने जानकारी दी कि, गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे 11, बुंदेलखंड में छह, आगरा-लखनऊ में पांच, पूर्वांचल में छह और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे में दो औद्योगिक गलियारे विकसित किए जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…