देश

भारत 21वीं सदी की सबसे प्रभावशाली ताकत, पीएम मोदी के नेतृत्व का बजा डंका

Khaleej Times Report On PM Modi: दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में भारत के पीएम मोदी का नाम टॉप पर है. पीएम मोदी की ये लोकप्रियता भारत को लेकर उनके दृष्टिकोण और नेतृत्व की वजह से है. इसका ताजा उदाहरण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट से साफ जाहिर है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत जिस रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है, दुनिया के तमाम देश इसकी गवाह हैं.

यूएई के खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक दशक में भारत ने आर्थिक और सामाजिक बदलाव देखा है. भारत में आए इस बदलाव ने देश को 21वीं सदी की सबसे प्रभावशाली उभरती ताकतों में से एक बना दिया है.

भारत के विकास की कहानी

कुछ मेट्रोपॉलिटन शहरों या क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रही है, बल्कि यह कई राज्यों में फैली हुई है. गुजरात ने पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर्स और नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश का फायदा उठाकर एक इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स हब के तौर पर अपनी भूमिका को मजबूत करना जारी रखा है.

भारत के विकास की सराहना

रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि तमिलनाडु ने ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस्ड इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में ऊंचाई हासिल की है. इसके साथ ही तमिलनाडु ने स्किलिंग और एक्सपोर्ट्स में भी निवेश किया है. रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई वित्तीय सेवाओं के बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण और नवाचार से चलने वाले उद्यम के साथ देश के विकास के रास्ते पर सबसे आगे है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के जिन राज्यों को कभी आर्थिक रूप से पिछड़ा माना जाता था, वे भी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं. इसमें सबसे बड़ा उदाहरण उत्तर प्रदेश का है. उत्तर प्रदेश ने एक्सप्रेसवे, औद्योगिक क्षेत्र और शहरी अवसंरचना में भारी निवेश किया है, जिससे शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हुई है और निवेश के नए रास्ते खुले हैं.

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का समर्थन

खलीज टाइम्स ने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने कृषि से जुड़े उद्योगों, क्लीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स पर फोकस किया है. इसके अलावा, ओडिशा मेटल्स, मिनरल्स और विनिर्माण के लिए एक बड़ा केंद्र बनकर उभरा है. इसे बेहतर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से समर्थन मिला है.

ये भी पढ़ें: ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट! जयशंकर ने बताया ‘मोनोपोली’ तोड़ने का प्लान

रिपोर्ट में और बहुत कुछ

यूएई की मीडिया रिपोर्ट्स में आगे कहा गया कि दक्षिणी राज्यों में, कर्नाटक, खासकर बेंगलुरु ने आईटी सर्विस से आगे बढ़कर स्टार्टअप रिसर्च और नई तकनीकों में टेक्नोलॉजी और नावचार के हब के तौर पर अपनी वैश्विक पहचान मजबूत की है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने फार्मास्यूटिकल्स, खाद्य प्रसंस्करण और डिजिटल सर्विस में अपनी क्षमताएं मजबूत की हैं. इसकी वजह से एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी हुई और रोजगार में मदद मिली है.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पिछले दशक के सबसे बड़े बदलावों में भारत का संस्थागत और सामाजिक अवसंरचना में निवेश भी शामिल है. मजबूत बाल कल्याण प्रणाली ने राज्यों में मानव पूंजी निर्माण को मजबूती दी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

6 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

7 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

7 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

7 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

8 hours ago