देश

संसद में नड्डा vs खड़गे: जमकर चले शब्दबाण, गूंजा ‘अबोध बालक’ का नाम

JP Nadda VS Mallikarjun Kharge In Parliament: संसद के बजट सत्र में गुरुवार (5 फरवरी) को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग अपने चरम पर पहुंच गई. राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा (JP Nadda) और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) आमने-सामने आ गए. मामला तब गरमाया जब खड़गे ने लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने न देने का मुद्दा उठाया जिस पर पलटवार करते हुए जेपी नड्डा ने कांग्रेस आलाकमान को एक ‘अबोध बालक’ के हाथों ‘बंधक’ न बनने की नसीहत दे डाली.

राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान जेपी नड्डा ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला बोला. नड्डा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कल लोकसभा में जवाब देने के लिए तैयार बैठे थे, लेकिन विपक्ष ने सदन चलने ही नहीं दिया. खड़गे को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि-

‘आप हमसे बहुत सीनियर हैं, तजुर्बेकार हैं. लेकिन एक निवेदन करूंगा- अपनी पार्टी को ‘अबोध बालक’ का बंधक मत बनाइए. अबोध और अहंकार का जोड़ बहुत घातक होता है. पार्टी को स्वतंत्र रूप से चलाइए.’

दूसरे सदन की बात पर रार

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में खड़े होकर कहा कि कल लोकसभा में विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) को बोलने का मौका नहीं दिया गया. इस पर सभापति सीपी राधाकृष्णन और जेपी नड्डा ने तुरंत आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि दूसरे सदन (लोकसभा) की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती. किरेन रिजिजू ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि राहुल गांधी को बोलने के कई मौके दिए गए, लेकिन वे नियम ही नहीं मानते. उन्होंने कहा कि खड़गे जी को राहुल गांधी को समझाना चाहिए.

स्पीकर ओम बिरला नाराज

दूसरी तरफ, लोकसभा में भी गतिरोध बरकरार रहा. हंगामे से नाराज स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) ने कहा कि सदन में मर्यादा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है, लेकिन मौजूदा हालात में कार्यवाही चलाना संभव नहीं है. उन्होंने सदन को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया.

ये भी पढ़ें: ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट! जयशंकर ने बताया ‘मोनोपोली’ तोड़ने का प्लान

आज बोलेंगे PM मोदी?

बुधवार को लोकसभा में हंगामे के कारण पीएम मोदी का भाषण नहीं हो पाया था. संभावना है कि आज वे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे. वहीं, विपक्ष भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर विस्तृत चर्चा की मांग पर अड़ा हुआ है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

16 minutes ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

7 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

7 hours ago