Bharat Express DD Free Dish

ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट! जयशंकर ने बताया ‘मोनोपोली’ तोड़ने का प्लान

S Jaishankar US Visit News: विदेश मंत्री ने वाशिंगटन में क्रिटिकल मिनरल्स बैठक में हिस्सा लिया और FORGE का समर्थन किया. ट्रेड डील पर कहा- पीयूष गोयल बारीकियों पर काम कर रहे हैं.

S Jaishankar Washington Visit

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (S Jaishankar) ने अपने अमेरिका दौरे को बेहद प्रोडक्टिव और नतीजे देने वाला बताया है. वाशिंगटन डीसी में आयोजित ‘क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रियल’ (Critical Minerals Ministerial) बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों और आगामी ट्रेड डील पर महत्वपूर्ण अपडेट दिए. जयशंकर ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बनी सहमति के बाद अब ट्रेड डील की “बारीकियों” (Fine Print) पर काम चल रहा है.

जयशंकर ने करीब 50 देशों के साथ ‘क्रिटिकल मिनरल्स’ बैठक में हिस्सा लिया. यहां अमेरिका ने ‘FORGE’ नामक एक नई पहल लॉन्च की, जिसका भारत ने समर्थन किया है. जयशंकर ने संकेत दिया कि जल्द ही दोनों देश इस समझौते पर एक संयुक्त बयान और सटीक नियम जारी करेंगे. उन्होंने कहा कि-

‘मैं यहां क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रियल में शामिल होने आया हूं… आज अमेरिका ने एक नया एडिशन – FORGE लॉन्च किया है, जिसे हमने सपोर्ट किया है. मेरे लिए, यह एक प्रोडक्टिव और नतीजे देने वाली बैठक थी. मैंने यह जानने की कोशिश की कि हमारे रिश्ते किस मुकाम पर हैं.’

वाणिज्य मंत्रालय का विषय

ट्रेड डील को लेकर पूछे गए सवाल पर जयशंकर ने कहा कि डील के सिद्धांतों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन तकनीकी विवरण वाणिज्य मंत्रालय का विषय है. उन्होंने कहा कि व्यापारिक वार्ताओं के विस्तृत विवरण पर काम चल रहा है. यह मामला सीधे तौर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) के अधिकार क्षेत्र में है, जो अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) के संपर्क में हैं.

ये भी पढ़ें: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी की मुश्किलें और बढ़ीं, जानें ED के बाद अब किस एजेंसी ने की कार्रवाई?

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन का किसी एक देश (इशारा चीन की तरफ) में केंद्रित होना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है. इसलिए ‘डी-रिस्किंग’ और सप्लाई चेन में विविधता लाना जरूरी है. उन्होंने FORGE को ‘मिनरल सिक्योरिटी पार्टनरशिप’ (MSP) के लिए एक बड़ी सफलता बताया.

2 दिन के अमेरिका दौरे पर जयशंकर

अपने दो दिवसीय दौरे में जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent) के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं. इसमें व्यापार, ऊर्जा, परमाणु सहयोग, रक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific) में क्वाड (Quad) के जरिए सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुए है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read