उपराष्ट्रपति चुनाव
Vice President Election: जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद नए उपराष्ट्रपति के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के रूप में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) का नाम आगे किया है. वहीं विपक्ष की ओर से सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया गया है. 25 अगस्त उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है. इससे पहले NDA अपने समर्थन में नेताओं को एकजुट करने की कोशिश कर रही है. हालांकि, उसके महाराष्ट्र अस्मिता (Maharashtra Asmita) वाला दांव महाराष्ट्र के नेता ही नकार रहे हैं.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रपति चुनाव (Vice President Election) में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगने के लिए शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. इस दौरान फडणवीस ने दोनों नेताओं से एनडीए उम्मीदवार के महाराष्ट्र कनेक्शन का वास्ता देकर समर्थन मांगा. हालांकि, दोनों नेताओं ने ही समर्थन देने से इनकार कर दिया है.
फडणवीस से बात करने के बाद शरद पवार ने विपक्ष के उम्मीदवार को अपना समर्थन देने की बात कही है. शरद पवार ने इसकी वजह भी बताई है. उन्होंने कहा कि जब हेमंत सोरेन को रांची के राजभवन में गिरफ्तार किया गया तो उस समय राधाकृष्णन ही झारखंड के राज्यपाल थे. सोरेन ने विनती की कि उन्हें राजभवन में गिरफ्तार किया जाए लेकिन उनकी अपील ठुकरा दी गई थी. हालांकि, उद्धव ठाकरे ने इस बारे में खुलकर जवाब नहीं दिया और कहा कि वह इस बारे में चर्चा करने के बाद जानकारी देंगे.
फडणवीस ने बताया कि उन्होंने शरद पवार और उद्धव ठाकरे से एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के महाराष्ट्र कनेक्शन का वास्ता देकर समर्थन मांगा. सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के रजिस्टर्ड वोटर हैं, जो एनडीए उम्मीदवार के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू है.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के मंच पर पहुंचे तेजस्वी के 2 विधायक; क्या बिहार में बीजेपी का बढ़ रहा कुनबा?
राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन की अहमियत को देखते हुए सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं. देवेंद्र फडणवीस की शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात इसी कड़ी का एक हिस्सा है, जिसमें एनडीए उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगा था. हालांकि, उन्हें यहां से निराशा हाथ लगी है. खैर अभी भी उद्धव ठाकरे के जवाब का इंतजार है. अब देखना होगा कि वह महाराष्ट्र अस्मिता के नाम पर NDA के साथ आते हैं या अपना विपक्ष धर्म सर्वोपरि रखते हैं.
Jammu Love Guru Case: जम्मू में सनी नाम के युवक पर लड़कियों को रोककर वीडियो…
एंसी सोजन एडाप्पिल्ली ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल…
Patna Protest: पटना में सोमवार को एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और…
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत…
World Rabies Day WHO Guidelines: रेबीज दिवस पर WHO का अलर्ट जारी- दुनिया में हर…
Parvesh Verma: प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को झूठ का पुलिंदा करार दिया. उन्होंने पिटाई…