Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी के मंच पर पहुंचे तेजस्वी के 2 विधायक; क्या बिहार में बीजेपी का बढ़ रहा कुनबा?

PM Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया दौरे के दौरान आरजेडी के दो विधायक उनके मंच पर नजर आए. नवादा की विधायक विभा देवी और राजौली के विधायक प्रकाश वीर पीएम मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे. बिहार विधासनभा चुनाव (Bihar Election 2025) से पहले इस घटना ने सियासी हलचल बढ़ा दी है.

Bihar Election 2025 PM Modi In Gaya Meet Two RJD MLA

गया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi In Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में संभावित फूट के संकेत मिल रहे हैं. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया दौरे पर थे. इस दौरान RJD के दो विधायक उनकी मंच पर नजर आए. इससे साफ होता है कि बिहार की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है. नवादा की विधायक विभा देवी और रजौली के विधायक प्रकाश वीर की पीएम मोदी के मंच पर मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. खासकर, प्रकाश वीर का वह बयान बयान जिसमें उन्होंने पीएं मोदी की तारीफ की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के गयाजी में आयोजित कार्यक्रम में 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से रेल, सड़क, बिजली, आवास, जलापूर्ति और स्वास्थ्य क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार चंद्रगुप्त और चाणक्य की धरती है. यहां लिया गया संकल्प खाली नहीं जाता.

प्रकाश वीर के बयान से सियासी बूम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया दौरे के दौरान आरजेडी के दो विधायक उनके मंच पर नजर आए. नवादा की विधायक विभा देवी और राजौली के विधायक प्रकाश वीर पीएम मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है. राजौली विधायक प्रकाश वीर ने खुलकर कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी के कामकाज से काफी प्रभावित हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई होती है तो उन्हें इसका कोई डर नहीं है. प्रकाश वीर का यह बयान साफ संकेत देता है कि पार्टी लाइन से हटकर उनकी राह अब और भी खुली हो सकती है.

क्या हैं इसके सियासी मामने?

रजौली सीट पर इस बार भी बीजेपी जेडीयू, एलजेपी और आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है. 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां से आरजेडी प्रत्याशी प्रकाश वीर ने 69,287 वोट पाकर जीत दर्ज की थी. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार कन्हैया कुमार को हराया था, जिन्हें 57,121 वोट मिले थे. ऐसे में माना जा रहा है यहां के विधायकों के भाजपा में शामिल होने से विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के दौरान भाजपा को फायदा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: “लालटेन राज में बिहार ‘लाल आतंक’ से जकड़ा हुआ था”, पीएम मोदी बोले- RJD वाले जनता को सिर्फ वोटबैंक मानते हैं

गया दौरे पर पीएम मोदी ने दी सौगात

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का तेज विकास केंद्र की एनडीए सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है. आज बिहार चौतरफा विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में पुरानी समस्याओं के समाधान तलाशे गए हैं और नई प्रगति के रास्ते बनाए गए हैं. इस दौरान उन्होंने रेल, सड़क, बिजली, आवास, जलापूर्ति और स्वास्थ्य क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read