देश

पाकिस्तान नहीं, उमा भारती किसे मानती हैं भारत की सबसे बड़ी चुनौतियां? बाबर पर दिया बयान

Uma Bharti Bhopal Press Conference: भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज शनिवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने गौरक्षा, शराबबंदी, सिंहस्थ लैंड पूलिंग, लव जिहाद, हिंदू राष्ट्र की अवधारणा और मुख्यमंत्री मोहन यादव के दो साल के कार्यकाल पर खुलकर राय रखी. उमा भारती ने कहा कि पाकिस्तान भारत के लिए चुनौती नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार और आर्थिक असमानता देश की असली चुनौतियां हैं.

बाबर को लेकर उमा भारती ने क्या कहा?

मीडिया से चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में उमा भारती ने कहा कि, बाबर इस देश के मुसलमानों का पूर्वज नहीं है. बाबर के साथ बहुत कम संख्या में मुस्लिम आए थे,, हमारे भारत के लोग ही बड़ी संख्या में कन्वर्ट हुए थे. बाबर का इस देश से कोई लेना देना नहीं है,, इसलिए जो बाबरी मस्जिद की बात करेगा, उसे इस देश से खदेड़ देना चाहिए.

धर्मांतरण और घुसपैठ पर रोक लगे

उमा भारती ने कहा कि देश में धर्मांतरण और घुसपैठ पर तुरंत रोक लगनी चाहिए. इस देश में किसी भी दूसरे देश के सिर्फ हिंदुओं को रहने का अधिकार है. गरीबी भुखमरी के कारण दूसरे देश से अन्य धर्मों के लोगों के पलायन पर रोक लगनी चाहिए. चाहे उनके लिए खाना भेजा जा सकता है.

गौरक्षा का प्लान बताया, सिंहस्थ पर रखी मांग

उन्होंने कहा कि गायों का संरक्षण और शराबबंदी जरूरी है. उन्होंने कहा कि गायों की रक्षा के लिए सड़क किनारे तारबंदी होनी चाहिए और शराबबंदी को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा सकता है. उमा भारती ने सिंहस्थ 2028 के लिए प्रस्तावित लैंड पूलिंग का विरोध करते हुए कहा कि इसे पूरी तरह निरस्त करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सिंहस्थ में किसी नई परंपरा की जरूरत नहीं है और इसे पहले की तरह ही आयोजित किया जाए.

लव जिहाद पर कड़ा प्रहार

उमा भारती ने कहा कि यदि लड़का धर्म छुपाकर लड़की से मिलता है और शादी के बाद धर्म बदलने का दबाव डालता है तो यह लव जिहाद है. उन्होंने कहा कि उन्हें अंतर्जातीय विवाह से आपत्ति नहीं है, पर धर्मांतरण पर रोक लगनी चाहिए. उमा भारती ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है. इसे बनाना नहीं है बल्कि स्वीकार करना है. हिंदुओं की सहिष्णुता के कारण ही भारत एक सेक्युलर राष्ट्र है. उन्होंने कहा कि विविधता में एकता, सभी जातियों के प्रति उदारता और आर्थिक समानता हिंदू समाज की मजबूती के लिए आवश्यक है.

ये भी पढ़ें: बिहार में बदला पुलिस का ‘नजरिया’! नई सरकार का सम्राट एक्शन, बेगूसराय में पहला एनकाउंटर किसका?

देश के सामने चुनौतियां क्या है?

उमा भारती (Uma Bharti) ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव सरल और पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं. उन्होंने कहा कि दो साल में आए निवेश प्रस्ताव अब जमीन पर उतरें और भ्रष्टाचार पर पूर्ण नियंत्रण होना चाहिए. उमा भारती ने कहा कि पाकिस्तान की स्थिति बहुत बुरी है, लेकिन वह हमारे देश के लिए कोई बड़ा चैलेंज नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारे सामने सबसे बड़ा चैलेंज है अपने ही देश से भ्रष्टाचार को खत्म करना और यह सुनिश्चित करना कि आर्थिक, राजनीतिक, शासन और प्रशासन की दृष्टि से सभी को समान अवसर और समान भागीदारी मिले.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

12 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

26 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

33 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

36 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

38 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

41 minutes ago