देश

Umesh Pal Murder Case: अतीक के शार्प शूटर भगोड़े अब्दुल कवि की तलाश में कौशांबी पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Umesh Pal Murder Case: बसपा विधायक राजू पाल हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या के मुख्य आरोपी अतीक अहमद को जहां एक ओर गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है और भारी पुलिस बल उसे लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से लेकर प्रयागराज की ओऱ जा रही है तो वहीं यूपी पुलिस उसके शार्प शूटर्स के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है.

इसी बीच खबर सामने आ रही है कि अतीक के बेहद करीबी शार्प शूटर एक लाख के इनामी भगोडे अब्दुल कवि की तलाश में पुलिस टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है और इससे उसके रिश्तेदारों, जानने वालों और उसे पनाह देने वालों की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. भगोड़े अब्दुल कवि की तलाश में कौशांबी पुलिस लगातार सर्च अभियान चलाकर जगह-जगह छापेमारी कार्रवाई कर रही है. रविवार को भी कौशाम्बी पुलिस तीसरे दिन थाना सराय अकिल के पुरखास व यूसुफपुर गांव में उसके शरण दाताओं व सहयोगियों के घरों मे एसपी ब्रजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व मे पुलिस बल ने सर्च अभियान चलाया और 9 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: कहां हैं माफिया अतीक के दोनों नाबालिग बेटे, खत्म हुआ सस्पेंस! जानें कोर्ट में पुलिस ने क्या बताया

इसके साथ ही भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, जिंदा कारतूस व खोखा, तथा लाइसेंसी असलहे बरामद हुए हैं. लगातार चल रहे सर्च अभियान में अब तक 20 से भी ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. फिलहाल, पुलिस पकड़े गए लोगों से भगोड़े शूटर अब्दुल कवि के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है और अब्दुल कवि से मिलने जुलने वाले उनके रिश्तेदार एवं उनके जानने वालों के यहां सर्च अभियान के माध्यम से उसकी तलाश में जुटी हुई है. कौशांबी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अतीक के जानने वाले व रिश्तेदारों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

मालूम हो कि 24 फरवरी को धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. इस वारदात में उनके दोनों सुरक्षाकर्मी मारे गए थे. इस हत्याकांड के बाद उमेश पाल की पत्नी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बता दें कि इस घटना को लेकर प्रयागराज पुलिस के साथ ही एसटीएफ, क्राइम ब्रांच लगातार कार्रवाई कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

2 minutes ago

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

12 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

20 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

29 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

30 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

37 minutes ago