अतीक अहमद
Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में जहां एक ओर माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबियों के घरों पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने नोटिस चस्पा कर दिया है. वहीं दूसरी ओर अतीक से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. जांच एजेंसियों की छानबीन में सामने आया है कि अतीक साबरमती जेल में बंद होने के बावजूद व्हाट्सएप से अपने फैमिली ग्रुप में चैटिंग करता था. इस जानकारी के सामने आने के बाद साबरमती जेल के अधिकारियों पर भी संदेह की सुई घूम गई है. बताया जा रहा है कि यूपी सरकार ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है.
उमेश पाल की हत्या में शामिल शूटर्स और अती गैंग से जुड़े गुलाम मोहम्मद, गुड्डू मुस्लिम और साबिर के घर पर पीडीए ने नोटिस चस्पा कर दिया है. पीडीए ने अतीक गैंग से जुड़े 25 अवैध निर्माण चिन्हित किये हैं. इसी के साथ अतीक के दो दर्जन करीबियों पर पीडीए ने कार्रवाई करने का पूरा खाका तैयार कर लिया है. बताया जा रहा है कि नोटिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सभी लोगों के घरों पर बुलडोज़र चला दिया जाएगा.
पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक के भाई अशरफ का साथ देना पड़ा भारी, जेलर समेत छह अधिकारी निलंबित, हो सकती है गिरफ्तरी
सूत्रों की मानें तो उमेश हत्याकांड से जुड़े मामले में छानबीन कर रही जांच एजेंसियों के सामने अतीक से जुड़ा बड़ा खुलासा सामने आया है. जानकारी मिली है कि साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद ग्रुप चैटिंग करता था. अतीक के बेटे ने व्हाट्सएप पर फैमिली ग्रुप बना रखा था, जिसमें अतीक भी जुड़ा हुआ था और वह साबरमती जेल में बैठकर जमकर अपनों से बात किया करता था. इस ग्रुप में अतीक के साथ ही बरेली जेल में बंद उसका छोटा भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, आरोपी बेटा असद व अन्य करीबी भी जुड़े थे.
जांच एजेंसियों को जानकारी मिली है कि व्हाट्सएप पर बने फैमिली ग्रुप में भी उमेश पाल शूटआउट केस को लेकर चर्चा हुई थी. जांच एजेंसियों को जानकारी मिली है कि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को शूटआउट केस की साजिश की जानकारी थी. इतना ही नहीं वह साजिश में शामिल भी थी. वहीं बरेली जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ को भी जेल में फोन की सुविधा मिली हुई थी. वह भी फैमिली ग्रुप में जमकर चैट किया करता था. इस सबमें मदद करने वाला सिपाही विनोद गौड़ गिरफ्तार कर लिया गया है.
उमेश पाल हत्याकांड मामले में का पांच लाख रुपये का ईनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम के बारे में जांच एजेंसियों को जानकारी मिली है कि वह संदीप चौधरी के नाम से एक फेक आईडी बनाकर घूम रहा है. उसके पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी जिले में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक इस जानकारी के बाद एसटीएफ ने पश्चिमी यूपी में अलर्ट जारी कर दिया है. गुड्डू मुस्लिम के भेष बदलने की भी आशंका जताई जा रही है. इस जानकारी के बाद पश्चिमी यूपी में होटलों और धर्मशालाओं में संदीप चौधरी नाम के यात्रियों की पुख्ता पड़ताल किए जाने के निर्देश दिए गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…