देश

‘एक पति की 2 पत्नियां’ मामले में अनोखा समझौता- हफ्ते के 3 एक तो तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा, संडे को चलेगी खुद की मर्जी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही पति की 2 पत्नियां हैं. दोनों महिलाओं ने हफ्ते में अपने पति के साथ रहने का बराबर-बराबर समय बांट लिया है. हफ्ते में 3 दिन पति अपनी एक पत्नी के साथ रहेगा और अगले 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा. दोनो महिलाओं ने यह फैसला लिया है. दिलचस्प बात ये है कि दोनों पत्नियों ने पति को रविवार का दिन कुछ निजी स्पेस देने के लिए दिया है.

जानकारी से अनुसार,  28 साल की सीमा की शादी 2018 में हरियाणा के गुरुग्राम में काम करने वाले एक इंजीनियर से हुई थी. दो साल तक दोनों साथ रहे और उनका एक बेटा भी हो गया. 2020 में, जब कोरोना की मार पड़ी और सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की, तो पति ने सीमा को उसके होमटाउन ग्वालियर छोड़ने का फैसला किया था. जिसके बाद काफी समय तक वह सीमा को वापस लेने नहीं आया. दोनो के बीच लंबी दूरी के दौरान सीमा के पति को उसके ऑफिस की एक सहयोगी पसंद आ गयी. धीरे-धीरे दोनो एक दूसरे के नजदीक आ गए और लॉकडाउन को दौरान साथ रहने लगे थे. उनका प्यार का बंधन इतना मजबूत हो गया कि पति ने अपने सहयोगी से भी शादी करने का फैसला कर लिया. और दूसरी पत्नी से भी उसकी एक बेटी हो गयी.

बेटे का भविष्य होगा प्रभावित

जब सीमा को दूसरी शादी की खबर मिली तो, वह तुरंत पूरा मामला समझने के लिए गुरुग्राम पहुंच गई. दोनो के बीच बहुत बड़ा विवाद हो गया और वहा से वापस ग्वालियर आ गई. जिसके बाद सीमा ने अपने बेटे के पालन-पोषण और आर्थिक सहायता के लिए पारिवारिक अदालत में मामला दायर करने का फैसला किया. मामले की जानकारी जब पति को हुई तो उसके और सीमा के बीच खूब कहासुनी हुई.

काउंसलर ने की पति-पत्नी से बात

काउंसलर हरीश ने सीमा के पति से खुद फोन पर बात की और फिर सीमा को समझाया. इसके बाद पति और सीमा को एक साथ फैमिली कोर्ट में बुलाया गया जहां सीमा ने समझौता कर लिया. वैसे तो यह आमतौर पर फिल्मी दुनिया में ही होता है. आखिर में समझौता यह हुआ कि पति को सप्ताह को तीन हिस्सों में बांटना होगा. सप्ताह के तीन दिन पति सीमा और उसके बेटे की देखभाल करता है और अगले तीन दिन वह अपनी दूसरी पत्नी और उनकी बेटी की देखभाल करता है. पति ने दोनों पत्नियों को गुरुग्राम में ही अलग-अलग फ्लैट दे दिया ताकि वह दोनों के साथ चैन से रह सके.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

1 hour ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago