देश

Umesh Pal Murder Case: वारदात से डेढ़ घंटे पहले ही शूटर्स ने बंद कर दिए थे अपने मोबाइल, दूसरे दिन अतीक की पत्नी ने की चैट, फिर भी नहीं पकड़ सकी पुलिस

मुमताज अहमद

Umesh Pal Murder Case: बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है. शूटआउट की वारदात को अंजाम देने से करीब डेढ़ घंटे पहले ही शूटरों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए थे और डेटा डिलीट कर दिया था, लेकिन माफिया अतीक अहमद की पत्नी का मोबाइल फोन दूसरे दिन तक ऑन था, फिर भी पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकी. पुलिस की नाकामयाबी इस पूरे मामले में सामने आ रही है. घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए और पुलिस घटना के 18 दिन बाद भी सभी हत्यारों को नहीं तलाश पाई है. जांच एजेंसियों की तफ्तीश में यह जानकारी निकल कर सामने आई है.

बताया जा रहा है कि पांच लाख रुपए के इनामी अरमान का मोबाइल घटना के दिन दोपहर 3:35 पर बंद हुआ था. इसके बाद से आज तक यह मोबाइल फोन ऑन नहीं हुआ है. मोबाइल बंद करने से पहले फोन का सभी डेटा भी डिलीट कर दिया गया था. दूसरे शूटरों के फोन भी करीब इसी वक्त के आस-पास बंद हो गए थे. अतीक के चौथे नंबर के बेटे एहजम अहमद का मोबाइल फोन वारदात के करीब 3 घंटे बाद तक ऑन था. उसका फोन 24 फरवरी को रात 8:08 पर बंद हुआ था. इसी वक्त पुलिस ने अतीक के घर पर छापेमारी की थी. दावा किया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने अतीक के नाबालिग बेटों एहजम व अबान को हिरासत में ले लिया था.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक के भाई अशरफ का साथ देना पड़ा भारी, जेलर समेत छह अधिकारी निलंबित, हो सकती है गिरफ्तरी

25 फरवरी की दोपहर तक देखे गए व्हाट्सएप मैसेज

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का मोबाइल फोन 25 फरवरी को दोपहर 12:56 तक ऑन था. अगले दिन दोपहर 12:56 तक व्हाट्सएप पर मैसेज देखे गए हैं. पत्नी शाइस्ता परवीन का फोन ऑन होने के बावजूद पुलिस की लोकेशन ट्रेस न कर पाना उसकी नाकामी को बताता है. रिकॉर्ड से साफ है कि एफआईआर दर्ज होने के कई घंटे बाद भी शाइस्ता परवीन ना सिर्फ अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी बल्कि व्हाट्सएप पर चैट भी कर रही थी. पुलिस अगर उसी वक्त एक्टिव होती तो शाइस्ता परवीन को गिरफ्तार किया जा सकता था. शाइस्ता परवीन शूटआउट केस में नामजद आरोपी है. उस पर 25 हज़ार रुपये का इनाम भी पुलिस ने रखा है.

अतीक की पत्नी का राजनैतिक करियर दांव पर

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की मेयर की उम्मीदवारी के फैसले को मायावती की पार्टी बीएसपी वापस लेने जा रही है. बताया जा रहा है कि शाइस्ता परवीन का टिकट काटकर किसी दूसरे को बसपा उम्मीदवार बनाएगी. इस बारे में मायावती जल्द फैसला ले सकती हैं. शाइस्ता इसी साल 5 जनवरी को बीएसपी में शामिल हुई थी. इसी के बाद मायावती ने शाइस्ता परवीन को प्रयागराज से मेयर का उम्मीदवार घोषित किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

16 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

40 minutes ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

1 hour ago

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

1 hour ago