देश

Union Budget 2026: महिलाओं को फायदा, शराब-सिगरेट पर मार; जानें क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

Union Budget 2026: 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार आम बजट पेश कर इतिहास रच दिया. बजट 2026-27 में महिलाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और कृषि क्षेत्र को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं. इस बजट में आम जनता को राहत दी गई है, वहीं नशे से जुड़े उत्पादों को महंगा कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि इस बार के बजट में क्या सस्ता हुआ है और क्या महंगा.

महिलाओं के लिए बड़ी राहत

बजट 2026-27 में महिलाओं को केंद्र करके बनाया गया है, इसमें महिला के लिए बड़ी राहत शामिल है. जैसे देश के हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे. महिलाओं के उपयोग की वस्तुएं जैसे पर्स और कपड़े सस्ते किए गए. महिला सशक्तिकरण को बजट 2026 की प्रमुख प्राथमिकता बनाया गया है.

शिक्षा और स्वास्थ्य को मिली प्राथमिकता

बजट 2026-27 में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर खास फोकस रखा गया है. सरकार ने नए वेटनरी कॉलेज और आधुनिक अस्पताल स्थापित करने की योजना बनाई है. इसके साथ ही 5 टाउनशिप स्कूलों को विशेष वित्तीय सहायता देने का प्रावधान किया गया है. बजट में एक नई राष्ट्रीय संस्था के गठन का प्रस्ताव भी पेश किया गया है.

पर्यटन विकास को मिलेगी रफ्तार

बजट 2026 के तहत पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के लिए नई रणनीति पेश की गई है. इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

कृषि और तटीय क्षेत्रों को बड़ी राहत

सरकार ने तटीय इलाकों में नारियल, चंदन और काजू की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष सहायता की घोषणा की है. किसानों को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.

दवाइयों के दाम घटे

बजट में आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयों को सस्ता किया गया है. इसके अलावा कैंसर की महंगी दवाओं की कीमतों में भी कटौती की गई है, जिससे मरीजों और उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा.


ये भी पढ़ें: सिर्फ तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था नहीं, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना लक्ष्य: पीएम मोदी


ये चीजें हुई सस्ती

  • जूते और चप्पल सस्ते किए गए है.
  • महिलाओं के पर्स और कपड़े भी सस्ते कर दिए गये है.
  • सोलर उपकरण और बैटरी भी हुई सस्ती.
  • मोबाइल फोन और माइक्रोवेव जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम सस्ते

ये चीजें हुई महंगी

शराब पर टैक्स की बढ़ोतरी हो रही है. सिगरेट और पान मसाला पर सिन टैक्स बढ़ा है. यह अब लोगों की और भी जेब खाली करवाएगा.

टैक्स से जुड़े बड़े फैसले

इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है. गैर-प्रवर्तनों पर 33% टैक्स लगाया गया है. टैक्स न भरने पर अब सिर्फ 10% जुर्माना लगाया जाएगा.

कुल मिलाकर बजट 2026-27 आम जनता, महिलाओं, मरीजों और किसानों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. जहां एक ओर जरूरी वस्तुओं और दवाइयों को सस्ता कर लोगों को राहत दी गई है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह उत्पादों पर महंगाई बढ़ाकर जिम्मेदार उपभोग का संदेश दिया गया है. यह बजट समावेशी विकास और बेहतर जीवन गुणवत्ता की दिशा में सरकार के स्पष्ट इरादों को दर्शाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

5 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago