देश

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया दिल्ली के विकास पर मंथन, विकास का रोडमैप तैयार

नई दिल्ली, 8 मई. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आने वाले समय में विकसित भारत का विकास मॉडल बनने जा रही है. मेट्रो से लेकर विद्युत, आवास एवं परिवहन प्रणाली को मजबूती देने के साथ केंद्रीय परियोजनाओं को प्रमुखता के साथ लागू किया जाएगा. केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ राजधानी के विकास को रफ्तार देने का रोडमैप तैयार किया. केंद्रीय मंत्री और दिल्ली सीएम के साथ अधिकारियों की मौजूदगी में दिल्ली को आधुनिक विकास में मॉडल बनाने पर चर्चा हुई.

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बीच राजधानी में आवास, आधुनिक शहरी सुविधाएं, सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के साथ विद्युत क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण को लेकर लंबी मंत्रणा हुई. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन में देश की राजधानी को दुनिया भर में मॉडल शहर के तौर पर विकसित करना है. आधुनिक विकास को गति देने के लिए अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से केंद्रीय परियोजनाओं को प्रमुखता के लागू करने के साथ उन्हें तय समय में पूरा भी करें.

बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में किफायती आवास पर चर्चा हुई. दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने गरीबों को किफायती आवास देने और राजधानी की झुग्गी-बस्तियों के गरीब लोगों को पक्की छत देने का सुझाव दिया, जिस पर केंद्रीय आवासन मंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्की छत मुहैया करवाई जाएगी. वहीं दिल्ली को स्वच्छ एवं हरित प्रदेश बनाने पर भी चर्चा हुई. इस अवसर पर गृह, विद्युत एवं शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा, उद्योग, खाद्य एवं आपूर्ति तथा वन मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सहित केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी मंत्रालय के साथ दिल्ली सरकार के अधिकारी मौजूद रहे.

मेट्रो के सुदृढ़ीकरण, सार्वजनिक स्थलों के पुनर्विकास पर फोकस

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी की लाइफ लाइन है, जिसका सुदृढ़ीकरण जरूरी है. राजधानी के साथ लगते औद्योगिक क्षेत्रों में मेट्रो का विस्तार किया जाएगा. इसके साथ ही राजधानी के उन क्षेत्रों को भी मेट्रो से जोड़ा जाएगा, जहां पर जाम की ज्यादा समस्या है. यही नहीं, मेट्रो की संख्या बढ़ाने पर भी फोकस रहेगा, ताकि हर दिल्लीवासी और यहां आने वाले लोगों को परिवहन की सुगम सुविधा मिल सके. वहीं, सार्वजनिक स्थलों के पुनर्विकास पर भी फोकस रहेगा. सार्वजिनक स्थलों का पुनर्विकास करके वहां अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी, जोकि आकर्षण का केंद्र बनेंगी.

जनहित से जुड़ी प्राथमिक परियोजनाओं पर त्वरित क्रियान्वयन

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार द्वारा जनहित से जुड़ी प्राथमिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी. वहीं दिल्ली और केंद्र सरकार के अधिकारी समन्वय बनाकर परियोजनाओं को तेजी के साथ लागू करेंगे. वहीं, बैठक के दौरान पिछली सरकार के लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई और केंद्रीय मंत्री ने उनका जल्द समाधान करने का आश्वासन भी दिया.

Dev Nath, Special correspondent

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

10 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

11 minutes ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

54 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago