देश

अयोध्या में 12 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला मुस्लिम, इसलिए अब राहुल गांधी की जुबान बंद है: मंत्री गिरिराज सिंह

Union Minister Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अयोध्या में 12 साल की बच्ची से दुष्‍कर्म की घटना के बाद विपक्ष पर हमला बोला. गिरिराज सिंह ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की खामोशी पर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने उद्धव ठाकरे के अब्दाली वाले बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी शिवसेना यूबीटी प्रमुख के बयान का जवाब दिया.

‘टुकड़े-टुकड़े गैंग चुप’ – केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- क्योंकि अयोध्या की 12 साल की मासूम के साथ रेप करने वाला मुस्लिम है इसलिए राहुल गांधी की जुबान बंद है. राहुल के साथ अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव की जुबान बंद हैं. यह सारे टुकड़े-टुकड़े गैंग की जुबान बंद है. जब सनातन पर चोट करना होता है तो यह सब एकजुट होकर सनातन को तोड़ने में लग जाते हैं.

चोरों को सारे चोर ही नजर आते हैं – गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख के बयान पर कहा, चोरों को सारे चोर ही नजर आते हैं. वो मुस्लिम वोट की खातिर अपने पिता के संस्कार को भूल गया. अपनी पहचान आज वह अहमद के रूप में खुद खड़े होकर कर रहा है.

अमित शाह देश के दुश्मनों का दुश्मन है- नित्यानंद

वहीं, मंत्री नित्यानंद राय ने भी उद्धव ठाकरे के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अमित शाह देश के दुश्मनों का दुश्मन है और उद्धव ठाकरे कांग्रेस की लिखी हुई कहानी पढ़ रहे हैं और कांग्रेस की कहानी बार बार पढ़कर हिंदुओं को दुख देकर बालासाहेब ठाकरे की आत्मा को दुख पहुंचा रहे हैं.

मालूम हो कि उद्धव ठाकरे शनिवार को पुणे में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने रैली को संबोधित करने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री पर विवादित बयान दिया. उन्होंने अमित शाह की तुलना अहमद शाह अब्दाली से कर दी. उन्होने कहा कि भाजपा पावर जिहाद कर रही है. मुझे जो नकली संतान कहेगा तो मैं भी उन्हें अब्दाली ही कहूंगा.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

12 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

12 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

33 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

40 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

56 minutes ago