देश

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के नागपुर स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. नागपुर पुलिस के 112 नंबर पर धमकी भरा कॉल आया, जिसके बाद पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली.

नितिन गडकरी के वर्धा रोड स्थित आवास एनरिको हाइट्स को रविवार सुबह 8:46 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूम के आपातकालीन नंबर 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति के कॉल के माध्यम से प्राप्त हुई.

घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. प्रताप नगर पुलिस थाने को इसके बारे में सूचित किया गया, और पुलिस ने गडकरी के आवास पर पहुंचकर तलाशी ली. हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.

जोन-1 के डीसीपी ऋषिकेश रेड्डी के अनुसार, पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. साथ ही, पुलिस अज्ञात कॉलर का पता लगा रही है.

पुलिस सुरक्षा को और सख्त किया गया

बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस समय नागपुर में ही मौजूद हैं. इसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है. साथ ही इस घटना की गहनता के साथ जांच जारी है. यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की धमकी मिली हो. इससे पहले भी कई वीवीआईपी हस्तियों और जगहों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है.

इससे पहले, 13 जुलाई को केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. आरोपी ने चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. आरोपी की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के भीड़हा गांव के रहने वाले मोहम्मद मेराज (21) के रूप में हुई है.

इसके अलावा, 26 जुलाई को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना मिली थी. हालांकि, जांच के दौरान विस्फोटक या संदिग्ध सामान नहीं मिला था.


ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, उपराष्ट्रपति चनाव के लिए 7 अगस्त को जारी होगा अधिसूचना


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago