केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र को नई ट्रेनों की सौगात दी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इन ट्रेनों को भावनगर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर की रवाना किया. गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के रेल यात्रियों की आवाजाही को और ज्यादा सुविधा पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए इन नई तीन ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की गई. ये नई ट्रेन है.
इन तीन नई रेल सेवाओ के शुरू होने से इन राज्यों के बीच संस्कृति के आदान-प्रदान और तेजी से होगा और पर्यटन व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा. इस दौरान कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहे. वहीं रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित रहे.
इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नमो भारत गाड़ी, जोकि आसपास के दो शहरों को जोड़ने वाली है. अपने अहमदाबाद और भुज के बीच एक चल रही है. और बिहार में जयनगर से पटना के बीच में, ये सब नए तरह की गाड़ियां हैं. बहुत जल्द ही वंदे स्लीपर आने वाली है.
केंद्रीय रेल मंत्री ने जानकारी दी कि पोरबंदर-राजकोट नई गाड़ी डेली जल्दी चालू होगी. राणावाव स्टेशन पर नई कोच मेंटिनेंस फैसिलिटी,सरदिया-वासजालिया नई लाइन, फिर भद्रकाली गेट, पोरबंदर शहर में नया फ्लाईओवर, भावनगर में 2 नए गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल और एक नया पोर्ट भी बनने वाला है.
रेल मंत्री ने बताया कि बुलेट ट्रेन, मुंबई से अहमदाबाद वाली पहली ट्रेन, वह भी बहुत जल्दी चालू होने वाली है. तेजी से काम चल रहा है और जब यह ट्रेन चालू हो जाएगी. मुंबई से अहमदाबाद मात्र 2 घंटे 7 मिनट की जर्नी रहेगी. मध्य प्रदेश में और छत्तीसगढ़ में, कई नए प्रोजेक्ट अभी हाथ में लिए गए हैं. जो काम भी तेजी से चल रहा है. और उसमें एक तरीके से डबल इंजन की सरकार में, हर चीज जल्दी से आगे बढ़ रही है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…