देश

कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए अहम निर्देश

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक में रबी की बुआई, मौसम की स्थिति, राष्ट्रीय कीट सर्वेक्षण प्रणाली (N.P.S.S.), कृषि उत्पादों के आयात-निर्यात और विपणन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि 17 जनवरी 2025 तक कुल 640 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसल की बुआई की जा चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.51 लाख हेक्टेयर अधिक है. उन्होंने बताया कि रबी टमाटर, प्याज और आलू (T.O.P.) की बुआई भी तेजी से चल रही है, और पिछले साल की तुलना में इसमें वृद्धि दर्ज की गई है.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि फसल की समग्र स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है. उन्होंने बताया कि

  • गेहूं (0.46%), सरसों (0.14%), और सोयाबीन (0.25%) की मंडी कीमतों में सप्ताह-दर-सप्ताह वृद्धि हुई है.
  • दूसरी ओर, अरहर (1.22%), चावल (1.20%) चना (0.67%), आलू (6.34%) और टमाटर (6.79%) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.

फिलहाल बाजार में गेहूं, चावल, चना, सरसों, और तिल जैसी फसलों की कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से अधिक मिल रही हैं.
बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को राज्य सरकारों के साथ लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कृषि से जुड़े मुद्दों को हल करने में राज्य सरकारों की भागीदारी महत्वपूर्ण है. शिवराज सिंह चौहान ने यह भी बताया कि वह स्वयं साप्ताहिक समीक्षा बैठकें करेंगे और समय-समय पर राज्य के कृषि मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, फसल उत्पादन में सुधार करने, और कृषि विपणन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है.

इस बैठक में कृषि क्षेत्र में हो रहे सुधारों और योजनाओं को लेकर मंत्री ने संतोष व्यक्त किया और अधिकारियों से इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही.


ये भी पढ़ें: कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आयकर विभाग के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट दो सप्ताह बाद करेगा सुनवाई


-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

6 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

14 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

40 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

50 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago