देश

भारत-पाक के बीच बढ़ता तनाव, क्या राफेल के आगे टिक पाएगा पाक का F-16?

Rafale Vs F-16: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है. भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार शुरू कर दिया है और पाक नागरिकों के वीजा को भी निलंबित कर दिया है. जवाब में पाकिस्तान के विदेश और रक्षा मंत्रियों ने भारत को अंजाम भुगतने की धमकी दी है.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री हनीफ अब्बासी ने तो यहां तक कह डाला कि उनके पास गौरी, अब्दाली और गजनवी जैसी मिसाइलें हैं और 130 परमाणु हथियारों का मुंह भारत की ओर है. इस बयानबाज़ी ने हालात को और भी तनावपूर्ण बना दिया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत जल्द ही कोई बड़ा कदम उठा सकता है.

इस बीच भारत और पाकिस्तान की वायु सेनाओं की ताकत को लेकर भी चर्चाएं तेज़ हो गई हैं. खासकर भारत के राफेल और पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट की तुलना फिर से चर्चा में आ गई है.

फाइटर जेट: क्या है इसकी ताकत?

F-16 को अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने बनाया है और यह दुनिया के सबसे भरोसेमंद सिंगल इंजन फाइटर जेट्स में गिना जाता है. इसकी पहली उड़ान 1976 में हुई थी और अब तक 25 से ज्यादा देशों की वायुसेना इसका इस्तेमाल कर रही है. पाकिस्तान के पास भी यही सबसे एडवांस फाइटर जेट है. F-16 मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है, यानी ये हवा से हवा और हवा से जमीन दोनों तरह के मिशन अंजाम दे सकता है.

  • लंबाई: 15 मीटर
  • चौड़ाई: 9.45 मीटर
  • ऊंचाई: 5 मीटर
  • अधिकतम उड़ान ऊंचाई: 15,235 मीटर
  • रफ्तार: 2,145 किमी/घंटा
  • रेंज: 4,200 किमी
  • वजन: 9.2 टन, अधिकतम भार क्षमता 21.7 टन
  • रडार: एक बार में 20 टारगेट 84 किमी तक पहचानने में सक्षम
  • मिसाइल रेंज: 100 किमी तक

राफेल फाइटर जेट: क्यों है ये F-16 से बेहतर?

राफेल को फ्रांस की डसाल्ट एविएशन कंपनी ने तैयार किया है और यह भारत की वायुसेना में शामिल सबसे आधुनिक फाइटर जेट में से एक है. यह डबल इंजन फाइटर जेट है और 4.5वीं पीढ़ी की तकनीक से लैस है. राफेल की स्पीड, हथियार प्रणाली और रडार क्षमता उसे न केवल पाकिस्तान के F-16 से बल्कि चीन के फाइटर जेट्स से भी कहीं आगे खड़ा करती है.

  • रफ्तार: 2,200 किमी/घंटा से ज्यादा
  • मिसाइल: मीटियोर (हवा से हवा), स्कैल्प (हवा से जमीन), हैमर मिसाइल
  • उड़ान समय: एक बार ईंधन भरने पर 10 घंटे तक
  • रडार सिस्टम: 100 किमी के भीतर 40 टारगेट की पहचान
  • गन फायर: एक मिनट में 2,500 से ज्यादा फायर
  • भार उठाने की क्षमता: 24,500 किलो
  • चढ़ाई क्षमता: एक मिनट में 18,000 फीट तक

पाकिस्तान की वायुसेना बनाम भारत की ताकत

पाकिस्तान की वायुसेना के पास F-16 के अलावा ज्यादातर चीनी तकनीक वाले JF-17 फाइटर जेट हैं, जिनकी तुलना राफेल से नहीं की जा सकती. वहीं भारत के पास राफेल के अलावा सुखोई-30 MKI, मिग-29 जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान और S-400 मिसाइल सिस्टम जैसी उन्नत सुरक्षा प्रणालियां भी हैं.

ये भी पढ़ें: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत-पाकिस्तान से की शांति बनाए रखने की अपील, बोले- युद्ध न हो तो बेहतर हो

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

11 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

26 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

1 hour ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago