Categories: नवीनतम

Bihar: कटिहार में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर की टक्कर में 8 लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

बिहार के कटिहार जिले में सोमवार की रात एक कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हादसे (Accident) में जान गंवाने वालों की शिनाख्त में जुटी हुई है.

Accident में 8 लोगों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार जिले के समेली ब्लॉक इलाके में एनएच-31 पर यह हादसा (Accident) हुआ है. शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोर थी, कि कार के परखच्चे उड़ गए, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई.

शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार

कटिहार पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि मरने वालों में सभी पुरुष हैं, शादी समारोह से लौटते वक्त कार ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे यह हादसा (Accident) हो गया. पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान, भारत ने सिन्धु जल समझौता सस्पेंड करने के बाद अब कश्मीर में दो हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट्स पर शुरू किया काम

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी मृतक सुपौल के रहने वाले हैं. शवों को अभी फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

36 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

46 minutes ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

1 hour ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

2 hours ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

2 hours ago