देश

‘चायवाले’ को भारत का प्रधानमंत्री चुनकर लोगों ने कांग्रेस के अहंकार को चूर-चूर कर दिया: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि आप नेता जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन दिल्ली के लोग “नया भारत बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को वोट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” उन्होंने यह भी दावा किया कि केजरीवाल चौबीसों घंटे बिजली और साफ पानी मुहैया कराने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रहे.

लोगों के पास शुद्ध पानी और बिजली तक पहुंच नहीं है

केंद्रीय मंत्री ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बातें कही. उन्होंने कहा कि एक ‘चायवाले’ को भारत का प्रधानमंत्री चुनकर लोगों ने कांग्रेस के अहंकार को चूर-चूर कर दिया है. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली के लोगों के पास शुद्ध पानी और बिजली तक पहुंच नहीं है.

यह भी पढ़ें- Adipurush: बदले जाएंगे ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग, चौतरफा घिरने के बाद बोले मनोज मुंतशिर- आपकी भावना से बढ़कर मेरे लिए और कुछ नहीं

मुख्यमंत्री ने एक बार कहा था कि मंदिर नहीं बनना चाहिए

रविवार को कार्यक्रम के दौरान 10 साल के एक बच्चे ने लोगों को राम मंदिर के लिए संघर्ष की कहानी सुनाई. इस पर स्मृति ईरानी ने कहा, “मुझे 10 साल के बच्चे को राम मंदिर की कथा सुनाते हुए देखकर खुशी होती है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक बार कहा था कि मंदिर नहीं बनना चाहिए.” कार्यक्रम में मौजूद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बीते नौ सालों को ‘इतिहास के सुनहरे साल’ बताया। दोनों नेताओं ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया.

-भारत एक्प्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

15 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

43 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

51 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

59 minutes ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago