नई दिल्ली, 12 मई। गोवा राज्य विद्युत उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा और शहरी संरचनाओं को मजबूती दी जाएगी। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने गोवा दौरे के दौरान केंद्रीय परियोजनाओं की समीक्षा की. गोवा में पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने पुष्प गुच्छ भेंट कर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया. इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक भी मौजूद रहे.
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने राज्य में विद्युत उत्पादन और शहरी विकास के क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की और उन्हें गति देने के निर्देश दिए. केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान केंद्रीय परियोजनाओं की प्रगति जानी और शहरी विकास की नई पहलों की प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर जोर दिया. गोवा राज्य के शहरी क्षेत्र में विकास की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने प्रशंसा की. विशेष रूप से एटी एंड सी हानियों में कमी और एसीएस-एएआरआर अंतर को न्यूनतम करने के प्रयासों की सराहना की.
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि गोवा राज्य विद्युत उत्पादन में आत्मनिर्भर बने, इस दिशा में काम किया जाए. राज्य की स्वयं की अपनी बिजली उत्पादन इकाई हो. इसके साथ ही न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित करने की भी संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए. केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित करने की विस्तृत योजना तैयार की जाए, क्योंकि वर्ततान में गोवा की 80 प्रतिशत विद्युत आवश्यकताएं राज्य के बाहर या फिर केंद्रीय पूल से की जा रही हैं.
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने छतों पर सोलर प्लांट लगाने और नए बिजली कनेक्शनों की प्रक्रिया को सरल बनाने को लेकर गोवा सरकार की सराहना की. बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्मार्ट मीटरिंग की गति को तेज करने पर जोर दिया, जिसमें डेटा एनालिटिक्स और एआई/एमएल टूल्स के माध्यम से डिस्कॉम के साथ उपभोक्ता को फायदा होगा.
मनोहर लाल ने कहा कि सरकारी कार्यालयों, कालोनियों, वाणिज्यिक और औद्योगिक इकाइयों और उच्च-लोड वाले उपभोक्ताओं में स्मार्ट मीटर लगाने से डिजिटलीकरण सेवा बेहतर होगी. उन्होंने राज्य को उपयोगिता घाटे को और कम करने और ग्रिड में अधिक नवीकरणीय ऊर्जा को एकीकृत करने के लिए प्रोत्साहित किया. इससे बिजली आपूर्ति की लागत कम करने और समग्र प्रदर्शन को बढ़ाने में मदद मिलेगी.
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के साथ बैठक में अधिकारियों को शहरी विकास की गति बढ़ाने के निर्देश दिए. वहीं, गोवा मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने प्रदेश के दौरे के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए राज्य में अपनी विद्युत इकाई और शहरी अवसंरचनाओं को मजबूती देने का सुझाव दिया. केंद्रीय मंत्री ने गोवा मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के निरंतर विकास में सहयोग दिया जाएगा. केंद्र सरकार गोवा के समावेशी विकास और अत्याधुनिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…
UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…
Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…
Nana Patekar Kargil War: नाना बताते हैं कि कारगिल युद्ध के समय वो द्रास, लेह,…
Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…