बिजनेस

Stock Market Today: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, Sensex गिरकर पहुंचा 81,824….Nifty 24,777 पर

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला. शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है. सुबह 9:40 पर सेंसेक्स 605.74 अंक या 0.73 प्रतिशत गिरकर 81,824.15 और निफ्टी 140.55 अंक या 0.58 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,777 पर था.

आईटी शेयरों में दबाव के साथ कारोबार हो रहा था. निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.14 प्रतिशत की गिरावट थी. इन्फोसिस 2 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.63 प्रतिशत, विप्रो और टीसीएस में 1.3 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा था. इससे अतिरिक्त एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा और सर्विसेज इंडेक्स लाल निशान में थे. वहीं, मीडिया, एनर्जी, फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स हरे निशान में थे.

चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव एनालिस्ट, हार्दिक मटालिया ने कहा, “नकारात्मक शुरुआत के बाद निफ्टी के 24,800 पर सपोर्ट मिल सकता है. अगर यह टूटता है तो 24,700 और 24,500 अहम सपोर्ट स्तर होंगे. वहीं, तेजी की स्थिति में 25,000, 25,100 और 25,200 रुकावट के स्तर हैं”

ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी थी. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 154 अंक या 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,570 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 85 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,856 पर था.

सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे. इटरनल, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल टॉप लूजर्स थे.

अधिकांश एशियाई शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. टोक्यो, बैंकॉक, सियोल और शंघाई में सबसे अधिक तेजी थी. हालांकि, हांगकांग लाल निशान में था. अमेरिकी बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुए. पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिका के मुख्य इंडेक्स डाओ में 2.81 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में 4.35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.


ये भी पढ़ें: EaseMyTrip का बड़ा दावा – चीनी स्वामित्व वाले ट्रैवल ऐप्स से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा, सतर्क रहें हिंदुस्‍तानी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष! ‘काला दिवस’ मनाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Congress Black Day Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों…

21 minutes ago

भिखमंगे पाकिस्तान को फिर मिली खैरात, IMF देगा 1.21 अरब डॉलर, पेट्रोल-डीजल सब्सिडी खत्म करने का फरमान

Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता…

21 minutes ago

अयोध्या में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी…! ढोंगी बाबा ने महिला को दिखाया मौत का खौफ, एंठ लिए 2.80 करोड़

Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…

31 minutes ago

‘खुद के बनाए राक्षस से ही घिर गया पाकिस्तान!’ UN में भारतीय राजनयिक रघु पुरी का करारा प्रहार

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…

49 minutes ago

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

1 hour ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

1 hour ago