देश

UP News: यूपी सरकार का एक और रिकॉर्ड, विश्वकर्माओं को दिए 66 हज़ार करोड़ रुपए का ऋण

UP News: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने विश्वकर्मा जयंती पर देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की. मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि हम सबके प्रेरणा स्त्रोत, पथप्रदर्शक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के शिल्पकार, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता नरेंद्र मोदी को उनके 73वें जन्मदिन पर देशवासियों, प्रदेशवासियों और स्वयं अपने परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं देता हूं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं.”

ए के शर्मा ने कहा कि सिद्धार्थनगर के सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, माताओं ,बहनों एवं भाइयों ने आज मंदिरों में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ्य होने की कामना की और साथ ही यह भी कामना की कि उनका शासन देश में चिरकाल तक स्थाई रूप से बना रहे और देश को उनका नेतृत्व मिलता रहे. आज सभी लोगों ने मिलकर उनके 73वें जन्मदिन का केक भी काटा.

मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास एवं निर्माण की नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है. वैश्विक परिदृश्य में भी देश के बारे में बनी प्राचीन अवधारणा में तेजी से बदलाव आया है और वैश्विक नीतियों में भी भारत का दबाव बढ़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदौलत आज देश का गरीब, लघु उद्यमी आत्मनिर्भर बन रहा, उनके आर्थिक एवं सामाजिक जीवन में बदलाव आया है और आज वे भी सम्मान का जीवन जी रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प एवं विजन के अनुसार ही ‘सबका साथ, सबका विकास’ की अवधारणा के साथ ही नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है. विगत 06 वर्षों में प्रदेश के 1.90 लाख छोटे उद्यमियों, हस्तशिल्पियो व कारीगरों को उनके जीवन में बदलाव के लिए अब तक उन्हें 66 हज़ार करोड़ रूपए का ऋण उपलब्ध कराया गया है इससे उत्तर प्रदेश गरीबों को इतना अधिक ऋण देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

32 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago