होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
ब्राजील में प्लेन क्रैश, 14 लोगों की मौत
Brazil Plane Crash Amazon: दुनिया के 5वें सबसे बड़े देश ब्राजील में प्लेन क्रैश हो गया. इस हादसे में पायलट और को-पायलट समेत 14 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में ब्राजील और अमेरिका के पैसेंजर्स शामिल थे. वे सभी बार्सिलोस में फिशिंग के लिए जा रहे थे. उनमें से कोई भी बच न सका.
ब्राजीलियन मीडिया के अनुसार, प्लेन हादसे के वक्त वहां बारिश हो रही थी. अंदाजा लगाया जा रहा है कि पायलट लैंडिंग स्ट्रिप नहीं देख पाया और प्लेन क्रैश हो गया. नेशनल सिविल एविएशन एजेंसी की ओर से बताया गया कि, EMB-110 नाम का यह 18 पैसेंजर्स की क्षमता वाला एयरक्राफ्ट मनॉस टैक्सी ऐरियो नाम की कंपनी का था. ये प्लेन मनॉस से बार्सिलोस की तरफ जा रहा था. वहां उसे 90 मिनट में पहुंचना था, मगर खराब मौसम के चलते सफर में बाधा आई और फिर हादसा भी हो गया.
प्लेन वाली कंपनी ने हादसे की पुष्टि कर दी है. कंपनी ने एक स्टेटमेंट जारी करके कहा कि पैसेंजर्स और क्रू की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, इसलिए हमें यकीन है कि क्रैश हुआ प्लेन सिविल एविएशन अथॉरिटी के सभी मानकों को पूरा करता था. इस हादसे से संबंधित किसी भी तरीके की डिटेल साझा करने में हम सहयोग देंगे.
रिपोर्ट के अनुसार, हादसा देश की अमेजोनास की राजधानी मनॉस से करीब 400 किमी दूर बार्सिलोस प्रांत में भारतीय समय के मुताबिक रात 11:30 बजे हुआ. उसके कई घंटों बाद घटनास्थल से सभी लाशों को निकाला जा सका है. बताया जा रहा है कि वहां कोई कोल्ड स्टोरेज फैसिलिटी ने होने के चलते लाशों को पास के एक लोकल स्कूल ले जाया गया है.
— भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…