देश

Santiniketan: शांति निकेतन को UNESCO ने World Heritage में किया शामिल, यहीं था नोबेल विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का घर

Santiniketan World Heritage Site: पश्चिम बंगाल में स्थित एक और भारतीय धरोहर को यूनेस्को (UNESCO) ने वर्ल्ड हैरिटेज की लिस्ट (विश्व विरासत सूची) में शामिल कर लिया. केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी ने बताया कि शांति निकेतन को एक अंतरराष्ट्रीय सलाहकार निकाय द्वारा यूनेस्को की वर्ल्ड हैरिटेज लिस्ट में शामिल करने की सिफारिश की गई है.

बता दें कि जहां शांति निकेतन है, उसी स्थान पर भारत के नोबेल पुरस्कार विजेता कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने एक सदी पहले विश्वभारती का निर्माण किया था. यहां उनका घर भी था. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित इस सांस्कृतिक स्थल को यूनेस्को टैग दिलाने के लिए भारत लंबे समय से प्रयास कर रहा था. आज यूनेस्को ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर पोस्ट करके इसे यूनेस्को टैग दे दिया.

यूनेस्को ने ट्वीट में लिखा- “यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में नया शिलालेख: शांतिनिकेतन, भारत बधाई हो!” इसके साथ ही शांतिनिकेतन की एक तस्वीर भी पोस्ट की गई.

बताया जाता है कि शांति निकेतन की स्थापना एक आश्रम के तौर पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर (ठाकुर) के पिता महर्षि देवेंद्रनाथ टैगोर ने 1863 में 07 एकड़ जमीन पर की थी. जहां बाद में रवींद्रनाथ टैगोर ने इस विश्वविद्यालय को स्थापित किया और इसे विज्ञान के साथ कला और संस्कृति की पढ़ाई का उत्कृष्ट केंद्र बनाया.

कहा जाता है कि रबींद्रनाथ टैगोर ने आजादी से 45 साल पहले 1901 में केवल 05 छात्रों के साथ इसकी शुरुआत की थी. 1921 में इसे राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला और आज यहां 6 हजार से भी ज्यादा विद्यार्थी अध्ययन करते हैं.

यह भी पढ़िए: BrahMos Missile: लखनऊ में भी बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बड़ी घोषणा, कही ये बात…

हाल ही में केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि यूनेस्को की विश्व धरोहर केंद्र की सलाहकार संस्था ICOMOS (आईसीओएमओएस)ने शांतिनिकेतन को विश्व विरासत सूची में शामिल करने की सिफारिश की. घोषणा होने के बाद उन्होंने कहा- ‘ये देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.’

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

7 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

10 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

38 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

56 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago