देश

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर यूपी-बिहार के मंत्रियों ने दी बधाई, भारत के वैश्विक प्रतिष्ठा को सराहा

PM Modi Government 12 Years: उत्तर प्रदेश और बिहार सरकार के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर बधाई दी है. इसके साथ ही पीएम मोदी और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए इन 12 सालों को विश्वास, विकास और जनकल्याण के लिए बताया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ये 12 वर्ष ‘विश्वास, विकास और जनकल्याण’ के ऐतिहासिक वर्ष रहे हैं. इन वर्षों में विकास को केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित न रखकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाने का अभूतपूर्व प्रयास किया गया है, जिससे करोड़ों वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का नया संचार हुआ है.”

केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाईं केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं

केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, “जन धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, हर घर जल, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं निःशुल्क राशन जैसी अनेक जनकल्याणकारी पहलों ने करोड़ों परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ते हुए उनके जीवन को अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त बनाया है. पारदर्शी और जवाबदेह शासन की नई कार्य संस्कृति स्थापित करते हुए जनविश्वास को और मजबूत किया गया है.

विकसित भारत’ के संकल्प से प्रेरित 12 वर्षों की यह यात्रा करोड़ों देशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, सशक्तिकरण और नए विश्वास का आधार बनी है. गरीब, युवा, किसान, महिला एवं वंचित वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मान, सुविधा और बेहतर भविष्य का अनुभव कर रहे हैं. गरीब कल्याण और समावेशी विकास को समर्पित इस युगांतकारी कार्यकाल के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री का हृदय से अभिनंदन एवं आभार.

नंद गोपाल नंदी ने ‘अंत्योदय’ और वैश्विक प्रतिष्ठा को सराहा

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारत के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनकल्याण की एक ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी रहे हैं. गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति के सशक्तीकरण को केंद्र में रखकर संचालित हो रहीं जन-कल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है. ‘अंत्योदय’ की भावना से प्रेरित यह विकास मॉडल समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक अवसर, सम्मान और सुरक्षा पहुंचाने का सफल माध्यम बना है.

इन 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक प्रगति, डिजिटल नवाचार, आधारभूत संरचना के विस्तार, सामाजिक सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं. वहीं वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा, प्रभाव और नेतृत्व क्षमता भी अभूतपूर्व रूप से सशक्त हुई है. ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ती यह यात्रा आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है.”

युवा शक्ति और नवाचार के स्वर्णिम युग पर बोले कुंवर ब्रिजेश सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं परिवर्तनकारी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत की युवा शक्ति ने आत्मविश्वास, नवाचार और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित किए हैं. यह कालखंड केवल योजनाओं का नहीं, अपितु करोड़ों युवाओं के सपनों को संकल्प और संकल्पों को सिद्धि में परिवर्तित करने का युग रहा है. स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसी ऐतिहासिक पहलों ने युवाओं को ज्ञान, कौशल और अवसरों से सशक्त बनाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण का प्रमुख सहभागी बनाया है. आज का युवा नौकरी खोजने वाला नहीं, अपितु रोजगार सृजित करने वाला, नवाचार का नेतृत्व करने वाला और भारत की प्रगति का वाहक बनकर उभरा है.”

ब्रिजेश सिंह ने आगे कहा, “तकनीक, उद्यमिता, अनुसंधान, खेल, रक्षा और वैश्विक नवाचार के प्रत्येक क्षेत्र में भारत वर्ष ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विश्व मंच पर देश की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. ‘स्टार्टअप से स्टैंडअप’ और ‘कौशल से आत्मनिर्भरता’ तक की यह यात्रा नए भारत की शक्ति और संभावनाओं की जीवंत अभिव्यक्ति है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत का युवा केवल भविष्य का स्वप्नदृष्टा नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का सक्रिय शिल्पी बन चुका है. उनकी प्रेरणादायी नीतियों और युवा केंद्रित दृष्टि ने करोड़ों युवाओं को नई दिशा, नई पहचान और नई उड़ान प्रदान की है. युवा सामर्थ्य, नवाचार और आत्मनिर्भरता के इस स्वर्णिम युग के लिए माननीय प्रधानमंत्री का हृदय से अभिनंदन एवं आभार.”

बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया सेवा और सुशासन का काल

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, “विकसित भारत का अमृतकाल : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष. आज का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव का प्रतीक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण हुए हैं. इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. इन 12 वर्षों में भारत ने जनकल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल नवाचार, सामाजिक सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक नेतृत्व के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं.”

ये भी पढ़ें: ‘हमें अलग व्यवस्था दो..’, TMC को निगलने चले बागी, संकट में अभिषेक बनर्जी; कोलकाता से दिल्ली तक क्या चल रहा है?

सिन्हा ने आगे लिखा, “गरीबों को सम्मानजनक आवास – पीएम आवास योजना, माताओं को धुएं से मुक्ति – पीएम उज्ज्वला योजना, स्वच्छता से स्वाभिमान तक – स्वच्छ भारत मिशन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार, डिजिटल इंडिया, UPI और डिजिलॉकर के माध्यम से तकनीकी क्रांति, सीमाओं की सुरक्षा और सशक्त राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था, आस्था, संस्कृति और विरासत का गौरवपूर्ण पुनर्जागरण आत्मनिर्भर भारत एवं वोकल फॉर लोकल के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है. ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र ने विकास को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है. आज भारत केवल विकास की राह पर अग्रसर राष्ट्र नहीं, बल्कि विश्व मंच पर नेतृत्वकारी भूमिका निभाने वाला आत्मविश्वासी और सक्षम राष्ट्र बनकर उभरा है. ये 12 वर्ष केवल एक सरकार के कार्यकाल नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक यात्रा के प्रतीक हैं.”

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

10 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

34 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

54 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

58 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago