देश

चुनाव आयोग ने बदली उपचुनाव की तारीख, 14 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

UP Byelection 2024: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, केरल और पंजाब में होने वाले उपचुनाव की तारीखों को बदल दिया है. चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को होंगे. चुनाव आयोग ने यह फैसला आगामी त्योहारों के मद्देनजर लिया है. इन सभी राज्यों में झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही मतदान होगा.

क्यों बदली उपचुनाव की तारीख?

चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा, “बीते महीने 15 अक्टूबर को 15 राज्यों के 48 विधानसभा क्षेत्रों और 2 संसदीय क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई थी. विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों (भाजपा, कांग्रेस, बसपा, रालोद) समेत कुछ सामाजिक संगठनों ने 13 नवंबर को उपचुनाव वाले कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तारीख बदलने के लिए आयोग को आवेदन भेजा था. इसमें कहा गया था क‍ि उस दिन बड़े पैमाने पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होने से बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती है, जिससे मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है. आयोग ने इन पर विचार करते हुए कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख बदलने का निर्णय लिया है.”

इन विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा, उनमें केरल की पलक्कड़ विधानसभा, पंजाब की बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला विधानसभा सीट शामिल है.

इसके अलावा यूपी की 9 सीटों पर भी 20 नवंबर को मतदान होगा, जिसमें कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अयोध्या की मिल्कीपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट शामिल है.

चुनाव आयोग ने अक्टूबर में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ-साथ देश भर में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना था. इसमें नांदेड़ और वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल हैं.

288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे. इसके अलावा झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे.

आईएएनएस

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago