चुनाव

उत्तर प्रदेश, केरल और पंजाब में 13 नवंबर को नहीं होगी उपचुनाव की वोटिंग, EC ने घोषित की नई तारीख, जानें क्या है वजह

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, केरल और पंजाब में होने वाले उपचुनाव की तारीखों को बदल दिया है. चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को होंगे. चुनाव आयोग ने यह फैसला आगामी त्योहारों के मद्देनजर लिया है. इन सभी राज्यों में झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही मतदान होगा.

मतदान की तारीख बदली

चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा, “बीते महीने 15 अक्टूबर को 15 राज्यों के 48 विधानसभा क्षेत्रों और 2 संसदीय क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई थी. विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों (भाजपा, कांग्रेस, बसपा, रालोद) समेत कुछ सामाजिक संगठनों ने 13 नवंबर को उपचुनाव वाले कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तारीख बदलने के लिए आयोग को आवेदन भेजा था. इसमें कहा गया था क‍ि उस दिन बड़े पैमाने पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होने से बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती है, जिससे मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है. आयोग ने इन पर विचार करते हुए कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख बदलने का निर्णय लिया है.”

इन सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग

चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा, उनमें केरल की पलक्कड़ विधानसभा, पंजाब की बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला विधानसभा सीट शामिल है.

इसके अलावा यूपी की 9 सीटों पर भी 20 नवंबर को मतदान होगा, जिसमें कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अयोध्या की मिल्कीपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट शामिल है.

यह भी पढ़ें- Bihar: लालू यादव को नजरबंद करने का लगाया आरोप, बक्सर सांसद बोले- उपचुनाव से क्यों गायब हैं नीतीश कुमार

चुनाव आयोग ने अक्टूबर में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ-साथ देश भर में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना था. इसमें नांदेड़ और वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल हैं.

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे. इसके अलावा झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

8 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

11 minutes ago

दिवाली-धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, औंधे मुंह गिरे दाम; चांदी 16 हजार से ज्यादा सस्ती

त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…

53 minutes ago

क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…

54 minutes ago