देश

UP News: स्वरा भास्कर और सपा नेता फहद अहमद की शादी के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र नेता आमने-सामने

UP News: फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर और सपा नेता फहद अहमद की शादी इन दिनों जमकर चर्चा हो रही है. तो इसी बीच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से खबर सामने आ रही है कि शादी की पार्टी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी के खुशी में छात्र संघ के पूर्व प्रेसिडेंट ने दावत रखी है तो वहीं छात्र नेता कह रहे हैं कि दावत नहीं होने देंगे.

जानकारी के मुताबिक, फहद ने एएमयू से स्नातक की पढ़ाई की है. इस लिहाज से वह यहां के पूर्व छात्र हैं. इसी वजह से जब फहद और स्वरा ने शादी की तो एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने एएमयू कैंपस में दावत का ऐलान कर दिया. यह सूचना बाहर आते ही एएमयू कैंपस में दावत का एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने विरोध कर दिया. उन्होंने इस सम्बंध में एएमयू प्रशासन और जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी का कहना है कि, “एएमयू एक शिक्षण संस्थान है. इस तरह की एक्टिविटी एएमयू शोभा नहीं देती. नदीम अंसारी ने कहा है कि इस तरह के आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में शोभा नहीं देते और ना हम आयोजन होने देंगे, क्योंकि यह शादी इस्लामी तौर पर जायज नहीं है. नदीम अंसारी ने यह भी कहा है कि एक तरीके से हम कह सकते हैं कि शाहीन बाग और टुकड़े- टुकड़े गैंग वाले यहां आएंगे तो देश विरोधी नारे भी लगा सकते हैं. अगर इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई नहीं की गई तो इसके जिम्मेदार प्रशासन होगा.”

पढ़ें ये भी- Patna: पार्किंग विवाद को लेकर दबंगों ने मारी पांच लोगों को गोली, गुस्साई भीड़ ने फूंका आरोपी का घर, जला डाली कई गाड़ियां

नदीम अंसारी ने आगे कहा कि, “मैं प्रशासन को अभी से आगाह करना चाहता हूं, ऐसे लोगों को कैंपस में नही आने दिया जाए. ऐतराज किसी बात का नहीं है, फहद हमारे यहां के स्टूडेंट रहे हैं, उन्होंने शादी की अच्छी बात है लेकिन फैजुल भाई ने जो स्टेटमेंट दिया है और राजनीति शुरू कर दी है. उनकी शादी हो गई है वह आराम से खुश रहें, कोई परेशानी नहीं है. कैंपस को आप बीच में लेकर क्यों आ रहे हैं. यूनिवर्सिटी एक शिक्षण संस्थान है. इस तरह के आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में शोभा नहीं देते और ना ही आयोजन हम होने देंगे क्योंकि यह शादी इस्लामी तौर पर जायज नहीं है.

बता दें कि 2 फरवरी को ही स्वरा भास्कर ने फहद के जन्मदिन पर विश करते हुए एक ट्विट किया था, जिसमें उन्होंने फहद को “भाई” कहते हुए विश किया था और उसी के बाद उन्होंने फहद अहमद से ही शादी कर ली है. इसी के बाद से दोनों की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. इनके इस ट्विट को लेकर लोग ट्रोल कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago