देश

तीसरी बेटी होने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तालाक, घर से किया बेदखल, अब महिला न्याय के लिए लगा रही गुहार

UP News: आज के समय में भी क्या बेटियों के प्रति लोगों के मन में नफरत भारी हुई है. ऐसे लोगों की सोच बदलने के लिए आज भी हमारे समाज में कई तरह कोशिशें की जाती हैं, लेकिन फिर भी इस तरह के मामले कहीं न कहीं से सामने आ ही जाते हैं. इस बार उत्तर प्रदेश के बांदा से एक तीन तलाक का मामला सामने आया है. जहां एक महिला की शादी के बाद उसकी तीसरी बेटी होती है तो उसका शौहर उसे घर से निकाल देता है. इतना ही नहीं उसे तालाक देने के साथ जान से मारने की धमकी भी देता है.

जानकारी के मुताबिक, महिला ने इन सब से आखिर में परेशान होकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामल की जांच शुरू कर दी है.

तीन बार तालाक बोलकर घर से निकाला

मामला सामने आया तो पता चला कि महिला के पति ने उसे तीन बार तालाक बोलकर घर से निकाल दिया. ये सब उसने इसलिए किया ताकी उस महिला के लगातार तीसरी लड़की हुई थी. इसके बाद महिला के पति और ससुराल वालों ने उस पर अत्याचार करना शुरू कर दिया. महिला के शौहर और उसके ससुरालवालों की तरफ से उसको जान से मारने की धमकी दी जाने लगी. इतना ही नहीं, दहेज की डिमांड की जाने लगी. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मुकादमा दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक, मारपीट जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है. एक पुलिस के अधिकारी ने ही बताया है कि जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Ghazipur: राइस मिल के प्रदूषण ने किया जीना मुहाल, ग्रामीणों ने लगाया प्रशासन पर पक्षपात का आरोप

पीड़िता ने बताई पूरी कहानी

यह पूरा बांदा के पैलानी थाने का है. पुलिस को महिला ने बताया कि उसकी शादी साल 2014 में फतेहपुर  जिले में हुई थी. तभी से उसको दहेज के लिए परेशान किया जाता था. शादी के बाद भी उससे और दहेज की मांग की गई, जिसके लिए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाता रहा. पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. उसकी तीन मासूम बेटियां हैं. जब तीसरी बेटी हुई तो पति और ससुराल वालों का अत्याचार और बढ़ गया, जान से मारने की धमकियां मिलती रहीं. पीड़िया ने पुलिस से न्याय की मांग की है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago