देश

UP News: देवरिया हत्याकांड के बाद सीएम योगी का बड़ा आदेश, जमीन विवाद का 48 घंटों में करें निपटारा, लापरवाही पर नपेंगे अफसर

UP News: देवरिया हत्याकांड के बाद सीएम योगी का बड़ा आदेश सामने आया है. जहां इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. वहीं इस तरह की घटना का दोहराव न हो, इसके लिए सीएम योगी ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि जमीन के विवाद को 48 घंटे में निपटाया जाए. अगर किसी भी तरह से अधिकारी लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि देवरिया में हुए जमीन विवाद में 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद से विपक्षी दल योगी सरकार को कानून व्यवस्था के नाम पर लगातार घेर रहे हैं. वहीं इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें सीएम योगी ने जमीन विवाद को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं. मंडलीय विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए और चेतावनी दी है कि जमीन के विवाद में घटनाएं होने पर संबंधित जिले और तहसील अधिकारियों की सीधी गलती मानी जाएगी और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. इसी के साथ ही सीएम योगी ने जमीन से जुड़े सम्बंधित अधिकारियों को पैमाइश और विरासत से संबंधित मामलों को 48 घंटे में निपटाने के निर्देश दिए है. उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि, जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Pratapgarh: अखिलेश यादव का स्वागत करने पहुंचे पूर्व विधायक की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम

शिकायतों का निपटारा करने जाएं सम्बंधित अधिकारी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि समाधान दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी स्थल पर जाएं. किसी भी कमजोर उद्यमी, व्यवसायी की भूमि पर अवैध कब्जे की अगर शिकायत हो तो उसे गंभीरता से लिया जाए. बता दें कि समीक्षा बैठक में सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े. मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने भी बैठक को संबोधित किया और उन्होंने जमीन विवाद का निपटारा करने के लिए अभियान चलाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों से कहा.

फोन करें रिसीव

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बैठक के दौरान सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि सम्बंधित अधिकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. इस मौके पर उन्होंने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को सांसदों और विधायकों के फोन रिसीव करने की भी हिदायत दी. इसी के साथ ये भी कहा कि अगर किसी कार्य में व्यस्त हैं और फोन नहीं उठा सकते हैं तो अधिकारी बाद में कॉल कर सांसदों और विधायकों से संपर्क स्थापित करें. उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाने की पिछले दिनों अलग-अलग फोरम पर शिकायतें सामने आई हैं.

जानें क्या है मामला

बता दें कि, हाल ही में उत्तर प्रदेश के दो जिलों से जमीन के विवाद को लेकर बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है. जहां देवरिया में एक ही परिवार के पांच और एक अन्य की हत्या कर दी गई थी. वहीं जमीन विवाद मामले में सुल्तानपुर में डॉक्टर की हत्या का मामला सामने आने के बाद विपक्षी दल यूपी की कानून व्यवस्था का सवाल खड़े कर रहे हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तो योगी से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा तक दिए जाने की मांग कर ली है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

30 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

47 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

1 hour ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago