देश

मां सोनिया को गिफ्ट किया ‘पपी’…अब विवादों में फंस गए राहुल गांधी

Rahul Gandhi Pet Dog: भारत में लोग अपने पालतु कुत्तों का नाम अलग-अलग रखतें हैं. कुछ लोग तो अपने कुत्तों का नाम प्यार से ऐसा रख लेते हैं जो इंसानों के नाम से मिलता-जुलता होता है. वहीं अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पालतु पपी (डॉगी) का ऐसा नाम रख लिया, जिस पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) के नेता ने सवाल उठा दिया और इसे राहुल गांधी की निंदनीय और शर्मनाक हरकत बता दिया. दरअसल कांग्रेस नेता ने अपनी मां सोनिया गांधी को एक पपी गिफ्ट किया है. उन्होंने इस पालतु पपी का नाम डॉगी नूरी रख लिया. इस नाम पर AIMIM नेता ने आपत्ति जता दी.

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता मोहम्मद फरहान ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यह राहुल गांधी की हरकत निंदनीय और शर्मनाक हैं. उन्होंने का नूरी नाम रखकर राहुल ने मुस्लिम बेटियों का अपमान किया है.

राहुल गांधी ने वीडियो किया शेयर

मोहम्मद फरहान ने कहा कि डॉगी का नाम नूरी रखना मुस्लिम बेटियों का अपमान है. उन्होंने कहा कि यह मुस्लिम बेटियों और मुस्लिम समुदाय के प्रति गांधी परिवार के सम्मान पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाला है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक पपी वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने यह डॉगी गोवा से गोद लिया था और अपनी मां को गिफ्ट करने के लिए उस पपी को लेकर दिल्ली आए. राहुल ने वीडियो में कहा कि नूरी सीधे गोवा से हमारी बाहों में आ गई और इसने हमारे जीवन को रोशन कर दिया.

यह भी पढ़ें- Delhi Liquor Scam Case: कोर्ट से नहीं मिली संजय सिंह को राहत, ED को मिल गई 5 दिनों की रिमांड

राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें सोनिया गांधी भी उस पपी के साथ खेलती हुईं नजर आ रही है. वह उस वीडियो में राहुल गांधी को धन्यवाद देती हैं और कहती हैं यह बहुत प्यारी है. वहीं इस वीडियो में वह पपी (नूरी) सोनिया गांधी के दूसरे पालतू डॉगी (लोपी) के साथ खेलते हुए दिखाई दे रही है.

जैक रसेल टेरियर नस्ल का दिया डॉगी

राहुल गांधी ने जो पपी को सोनिया गांधी को गिफ्ट किया है. वह जैक रसेल टेरियर नस्ल का है. उसके शरीर पर हिरण जैसे रंग के निशान हैं. दिखने में वो पपी काफी प्यारा लग रहा है. उसके ऊपर सफेद रंग के निशान हैं और उसकी पूंछ है. वह राहुल के ऊपर हमेशा खेलती हुई नजर आ रही है. राहुल जब ऊब जाते हैं तो नूरी अपनी शरारती हरकतों से उनका मनोरंजर करती है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

28 seconds ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

12 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

28 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

39 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

58 minutes ago