सांकेतिक फोटो
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गदर 2 फिल्म देखकर वापस लौटे एक युवक पर दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने जानलेवा हमला बोल दिया. जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. युवक अपने परिवार के साथ फिल्म देखने गया था.
मूसाझाग थाना इलाके के मनकापुर गांव में रहने वाले अमित गुप्ता थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि वह अपने परिवार के साथ हाल ही में रिलीज हुई गदर 2 फिल्म देखने गया था. फिल्म देखने के बाद जब घर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में उसी गांव के रहना वाला एक शख्स रास्ते में मिला. जब उसे पता चला कि फिल्म देखने गए थे तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दिया. जब अशोक ने इसका विरोध किया तो मारपीट की.
अशोक किसी तरह अपने परिवार के साथ घर पहुंचा, लेकिन दूसरे समुदाय का युवक अपने अन्य साथियों के साथ धारदार हथियार लेकर पहुंच गया और हमला बोल दिया. जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है.
गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे को लेकर बनी फिल्म गदर का दूसरा पार्ट 11 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज किया गया है. जिसको लेकर लोगों के अंदर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है. फिल्म ने अब तक कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…