पीएम संग्राहलय और पुस्तकालय सोसायटी
नई दिल्ली स्थित तीन मूर्ति भवन यानी कि नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलकर अब पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कर दिया गया है. इसकी जानकारी नेहरू मेमोरियल की कार्यकारी परिषद के उपाध्यक्ष ए. सूर्य प्रकाश ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. नाम बदलने की आधिकारिक घोषणा 14 अगस्त 2023 को किया गया. अब से इसे पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम से जाना जाएगा.
उपाध्यक्ष ए. सूर्य प्रकाश ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” सोसायटी के लोकतंत्रीकरण और विविधीकरण के अनुरूप, नेहरू मेमोरियल संग्राहलय और पुस्तकालय 14 अगस्त से पीएम संग्राहलय और पुस्तकालय सोसायटी है.”
बता दें कि नाम बदलने का फैसला जून 2023 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें मेमोरियल का नाम बदलने पर सहमति बनी थी. सूर्य प्रकाश ने बताया कि नाम बदलने की प्रक्रिया दो महीने पहले शुरू हुई थी. जो संयोगवश स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ये काम पूरा हुआ.
सूर्य प्रकाश ने आगे बताया कि तीन मूर्ति भवन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का आवास था. जिसे बाद में संग्राहलय में बदल दिया गया था. पीएम मोदी ने साल 2016 में ये विचार व्यक्त किया था कि तीन मूर्ति भवन के अंदर एक संग्रालय होना चाहिए जो मुख्य रूप से देश के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित हो.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 80 साल की वृद्धा को उसके बेटे ने छोड़ दिया था अकेला, विधायक राजेश्वर सिंह ने ऐसे संभाला
संग्राहलय 2022 में बनकर तैयार हुआ था. जिसे पिछले साल (2022) में आम लोगों के लिए खोल दिया गया था. आम लोगों के लिए संग्राहलय खोले जाने के बाद कार्यकारी परिषद ने इसका नाम बदलने का फैसला किया. संग्राहलय के अध्यक्ष पीएम मोदी के मुख्य सचिव रह चुके नृपेंद्र मिश्र हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…