Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: गदर 2 फिल्म देखकर लौटे दंपति पर मुस्लिम युवकों ने किया जानलेवा हमला, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गदर 2 फिल्म देखकर वापस लौटे एक युवक पर दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने जानलेवा हमला बोल दिया. जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

सांकेतिक फोटो

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गदर 2 फिल्म देखकर वापस लौटे एक युवक पर दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने जानलेवा हमला बोल दिया. जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. युवक अपने परिवार के साथ फिल्म देखने गया था.

गदर फिल्म देखने पर पति-पत्नी पर जानलेवा हमला

मूसाझाग थाना इलाके के मनकापुर गांव में रहने वाले अमित गुप्ता थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि वह अपने परिवार के साथ हाल ही में रिलीज हुई गदर 2 फिल्म देखने गया था. फिल्म देखने के बाद जब घर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में उसी गांव के रहना वाला एक शख्स रास्ते में मिला. जब उसे पता चला कि फिल्म देखने गए थे तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दिया. जब अशोक ने इसका विरोध किया तो मारपीट की.

दूसरे समुदाय के लोगों ने घर पर बोला धावा

अशोक किसी तरह अपने परिवार के साथ घर पहुंचा, लेकिन दूसरे समुदाय का युवक अपने अन्य साथियों के साथ धारदार हथियार लेकर पहुंच गया और हमला बोल दिया. जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है.

यह भी पढ़ें- Nehru Memorial: नेहरू मेमोरियल एंड लाइब्रेरी का नाम बदलकर किया गया ‘पीएम संग्राहलय और पुस्तकालय सोसायटी’, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था सुझाव

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे को लेकर बनी फिल्म गदर का दूसरा पार्ट 11 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज किया गया है. जिसको लेकर लोगों के अंदर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है. फिल्म ने अब तक कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital