देश

Bihar Heat Wave: बक्सर में ‘लू’ का कहर, श्मशान घाट में दिन-रात जलाये जा रहे शव, DM बोले- आंकड़ा हुआ डबल

प्रशांत राय

Heat Stroke in Buxar: बिहार के बक्सर में आसमानी आग की तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है. लू की वजह से लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. हालात इतने खराब है कि अब ये आंकड़ा 81 तक पहुंच गया है. वहीं बक्सर के चरित्रवन स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले शवों की तादाद आम दिनों के मुकाबले अब डबल हो चुकी है. श्मशान घाट का दृश्य बाकी में भयभीत करने वाला है, क्योंकि वहां अब एक साथ दर्जनों चिताएं जलायी रही हैं. अगर मौजूदा हालातों की बात की जाए तो अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को खाली जगह नहीं मिल रहा है.

वहीं जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बताया कि पहले जहां आम दिनों में प्रतिदिन 40 से 45 शव दाह संस्कार के लिए यहां आते थे. वहीं अभी 70 से 80 शव आ रहें है. उन्होंने आगे कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है. इसके बचाव के लिए हर तरीके के उपाय किये जा रहे हैं. अस्पतालों में इस समय इस्तेमाल में आने वाली दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है. सदर अस्पताल में एक अलग लू वार्ड बना दिये गए हैं. जिसमें रोगी के लिए उपयुक्त सुविधा की गई है.

श्मशान घाट पर क्यों बढ़ रहे हैं शवों के आंकड़े ?

बता दें कि श्मशान घाट पर हालात इतने खराब हो गए है कि अब यहां रात-दिन शव जलाये जा रहे हैं. बक्सर जिले के अलावा शाहाबाद क्षेत्र के साथ अन्य जिलों के लोग भी शवों के अंतिम संस्कार के लिए यहां आ रहे हैं. जिसकी वजह से बक्सर श्मशान घाट पर दाह संस्कार का आंकड़ा बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें-  2024 का ‘रण’: बीजेपी ने UP के सांसदों से मांगी परफॉर्मेंस रिपोर्ट, बताना होगा महा जनसंपर्क अभियान में कितना किया काम, उसी के आधार पर मिलेगा टिकट

अस्पतालों में हालात खराब

अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. आलम यह है कि सभी बेड फूल होने के बाद लोग जमीन पर लेटकर इलाज करा रहे है. अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की भारी कमी के बीच भी लोगों का इलाज करते-करते स्वास्थ्यकर्मी खुद बीमार पड़ जा रहे हैं. रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर दवा काउंटर पर कतारे लगी रहती है.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हिंदू ही नहीं, ईसाइयों पर भी जहालत…पाकिस्तान के ऐसे हैं हालात! ईशनिंदा के नाम पर फूंक डाले घर-दुकान

Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…

5 minutes ago

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

12 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

21 minutes ago

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

45 minutes ago