देश

UP News: देवरिया के मेडिकल कॉलेज में महिला कैदी को नहीं मिला स्ट्रेचर, इलाज के लिये चटाई पर ही लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की बदतर स्थिति का ताजा उदाहरण यूपी के देवरिया से सामने आया है. यहां स्ट्रेचर न मिलने पर पुलिसकर्मी महिला कैदी को इलाज के लिए चटाई पर ही लादकर इमरजेंसी तक पहुंचे. यहां पर भी हाल बुरा ही मिला, क्योंकि यहां पहुंचने के बाद डॉक्टर ने बेड पर लिटाए बिना ही चटाई पर ही महिला कैदी का इलाज शुरू कर दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल भी खड़े कर रहा है.

जानकारी सामने आ रही है कि सोमवार दोपहर को कुछ पुलिसकर्मी महिला कैदी को इलाज के लिए देवरिया के मेडिकल कॉलेज पहुंचे. यहां पहले तो वह स्ट्रेचर ढूंढते रहे ताकि महिला को इमरजेंसी तक ले जा सके, लेकिन काफी देर बाद भी जब स्ट्रेचर नहीं मिली तो वह चटाई पर ही उसे लिटाकर इमरजेंसी तक पहुंचे. इस मामले में पुलिस कर्मियों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, हमें स्ट्रेचर नहीं मिला जिसके चलते हम चटाई में लेकर कैदी मरीज को डॉक्टर के पास आए , लेकिन यहां आने के बाद डाक्टर ने भी महिला को बेड पर लिटाने की जहमत नहीं उठाई, बल्कि उसका इलाज चटाई पर ही शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें- PM Modi in Sydney: आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, यहां दुनिया में नंबर 1 स्मार्टफोन डेटा उपभोक्ता है- सिडनी में बोले पीएम मोदी

मामला सामने आने के बाद यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं. वहीं इस पूरे मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. एचके मिश्रा ने मीडियो को दिए बयान में कहा कि एक वीडियो संज्ञान में आया है जिस पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जेल प्रशासन से आए पुलिसकर्मी चिल्ला-चिल्ला कर यह गवाही दे रहे हैं कि उन्हें मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक स्ट्रेचर तक नहीं मुहैया कराया. अब तो देखना होगा कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर क्या कार्रवाई करता है.

दहेज हत्या के मामले में सजा काट रही है महिला

बता दें कि सोमवार को पुलिसकर्मी जिस महिला कैदी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे. उसकी उम्र 60 साल की है. वह देवरिया जिला कारागार में बंद है. वह दहेज हत्या के मामले में सजा काट रहा है और कुशीनगर जिले की रहने वाली है. वह गंभीर रूप से बीमार चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

42 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

1 hour ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

2 hours ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago