देश

UP News: सियालदह से अजमेर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में मची भगदड़, खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

UP News: देश में अभी बालासोर रेल हादसे का दर्द और खौफ लोगों के जेहन से गया भी नहीं है कि यूपी के कौशाम्बी (Kaushambi) जिले से खबर सामने आ रही है कि यहां पर सियालदह से अजमेर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने के कारण लोग ट्रेन की खिड़कियों से ही नीचे कूदने लगे. घटना उत्तर प्रदेश के कौशांबी के भरवारी रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, सियालदह से अजमेर जा रही 12987 एक्सप्रेस ट्रेन की द्वितीय श्रेणी की बोगी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग देख कर यात्रियों में हड़कंप मच गया. रेल कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए, लेकिन यात्रियों में इतना खौफ था कि, वे खिड़कियों से कूदने लगे. इससे पहले आग लगने की सूचना पर ट्रेन को चेन पुलिंग करके रोक दिया गया था और यात्रियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में लोग खिड़की दरवाजे से कूदने लगे. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. इसी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और कोई बड़ा हादसा होने से टल गया.

ये भी पढ़ें- UP News: बालासोर रेल हादसे के बाद सतर्क हुआ यूपी, लखनऊ-गोरखपुर रूट पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम का शुरू किया गया काम

आग लगने के कारण ट्रेन को कौशांबी जिले के भरवारी रेलवे स्टेशन पर करीब 48 मिनट तक रोकना पड़ा. बताया जा रहा है कि रेल कर्मचारियों ने आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया. भारतीय रेल के सूत्रों के अनुसार, भरवारी रेलवे स्टेशन की रेलवे क्रॉसिंग पर आज दोपहर 1:22 बजे सियालदह से अजमेर जा रही 12987 अप सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन को अचानक रोकना पड़ा. उन्होंने बताया कि ट्रेन के पीछे तरफ के द्वितिय श्रेणी के तीसरे डिब्बे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी, जिसे देखते हुए यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन रोक दी और खिड़कियों/दरवाजे से बाहर कूदने लगे थे. इस सम्बंध में भरवारी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक डीएन यादव ने मीडिया को जानकारी दी कि, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस को द्वितीय श्रेणी की एक बोगी में आग लगने के कारण भरवारी रेलवे स्टेशन पर रोका गया था, लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है और अब अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुकी है. इसी के साथ उन्होंने ये भी जानकारी दी कि, घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में गूंजी भारत के इस जांबाज ICS अफसर की दास्तान! अंग्रेजों का हुक्म ठुकराकर रोकी थी गोलीबारी

Jagdishwar Nigam: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय पर लंदन…

9 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका का निपटारा किया

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया,…

12 minutes ago

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

43 minutes ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

56 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

1 hour ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

1 hour ago