देश

Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे में CBI ने दर्ज की FIR, फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच शुरू की जांच

CBI: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में अब नये-नये खुलासे हो रहे हैं. वहीं अब इस मामले की जांच सीबीआई के हाथों में सौंप दी गई है. सीबीआई ने जांच शुरू करते हुए पहली एफआईआर (FIR) भी दर्ज कर ली है. सीबीआई ने एक अधिकारी ने बताया कि “हमने रेल मंत्रालय के अनुरोध पर और ओडिशा सरकार की सहमति से मामला दर्ज किया है. यह घटना कोरोमंडल एक्सप्रेस, यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और राज्य के बहनागा बाजार में एक मालगाड़ी से जुड़ी ट्रेन दुर्घटना से संबंधित है. अधिकारी ने कहा कि सीबीआई ने पहले से कटक में बालासोर जीआरपीएस में दर्ज मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है”.

ओडिशा के बालासोर में सीबीआई की एक टीम पहले से ही मौजूद है. रविवार को रेलवे बोर्ड ने ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश की थी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा था कि, परिस्थितियों, स्थिति और प्रशासन से मिली जानकारी को देखते हुए, रेलवे बोर्ड आगे की जांच के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश कर रहा है. दुर्घटना के बाद रेल मंत्री वैष्णव विपक्षी दलों के निशाने पर रहे. उन्होंने उनके इस्तीफे की मांग की.

फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची सीबीआई

सीबीआई टीम ने मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचकर सिग्नल रूम और रेल पटरियों का निरीक्षण किया. साथ ही बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे के अधिकारियों से पूछताछ भी की. सीबीआई अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने भी सिग्नल रूप के कर्मचारियों से बात की और उपकरणों के उपयोग और उनके काम करने के तरीकों की जानकारी ली.

यह भी पढ़ें- BBC ने भारत में की थी टैक्स चोरी, आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद मानी गलती, अब भरेगा 40 करोड़ रुपये

बीजेपी और टीएमसी में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति

बालासोर में ट्रेन हादसे में अब तक 278 लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 से ज्यादा घायल हैं. ये हादसा कोरोमंडल एक्सप्रेस के मेन लाइन को छोड़कर लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी के टकराने की वजह से हुआ था. इस हादसे के बाद राजनीति भी शुरू हो गयी है. बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे के आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं. वहीं आज बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष ने इस टीएमसी की साजिश बताया है. जिसके जवाब में सीएम ममता की पार्टी ने कहा कि वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

4 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

10 minutes ago

‘असाधारण जनसेवक हैं मोदी’ भूटान PM शेरिंग तोबगे ने हिंदी में लिखा लेख, बोले- विकसित भारत का मतलब विकसित भूटान

Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

14 minutes ago

अब पाक-चीन की खैर नहीं…! भारत ने तैयार किया 661 करोड़ का प्लान, क्या है ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम?

BrahMos Missile Deal: भारत ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के आधुनिक…

18 minutes ago

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

40 minutes ago