फोटो सोशल मीडिया
Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे एक हाथी को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी है, जिससे हाथी के साथ ही दो महावत भी गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद से ही आस-पास के लोग एकत्र हो गए और ट्रक वाले का विरोध करने लगे. इससे पहले की कोई ट्रक चालक को पकड़ पाता, वह मौके से फरार हो गया है. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं.
जानकारी सामने आ रही है कि, जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए हाथी जा रहा था. हाथी के साथ ही दो महावत भी थे और सभी साथ-साथ चल रहे थे. हाथी ठेकमा की तरफ से आ रहा था. इसी दौरान हाथी जैसे ही गंभीरपुर स्थित बाजार से पहले बाबा की कुटी के पास पहुंचा कि पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हाथी सड़क पर ही गिर पड़ा और उसे गम्भीर चोटे आ गईं. बताया जा रहा है कि हाथी की कमर में गम्भीर चोटें आई हैं.
वहीं महावत सरदार व नासिर को भी गम्भीर चोटें आई हैं. दोनों रामपुर कठरावा थाना देवगांव के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि हाथी को गंभीरपुर बाजार के निवासी नरसिंह यादव की पुत्री के वैवाहिक समारोह में शामिल होना था. इस बारे में महावत सरदार ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने हाथी को जोरदार टक्कर मार दी है, जिससे हाथी के साथ चल रहे हम लोगों को भी टक्कर आई है और हाथी को भी गम्भीर चोटें आई हैं. वहीं दुर्घटना की जानकारी होने के बाद थाना गंभीरपुर प्रभारी मुरारी मिश्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं. लोगों ने वन विभाग को भी इस घटना की सूचना दे दी है. इसी के बाद महावत के साथ ही हाथी का भी उपचार कराया गया है. वहीं मौके से ट्रक लेकर फरार हुए ट्रक चालक को भी तलाश किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…
PM Modi 25 Years in Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25…
Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…
EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…
रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…