देश

UP News: चार साल बाद परिवार से मिला लापता मुकबधिर बच्चा, खुशी का नहीं रहा ठिकाना, पुलिस टीम को मिला 25 हजार का इनाम

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां चार साल पहले एक बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया था, जो कि अब मिल गया है. बच्चा अगस्त, 2019 में उस वक्त लापता हुआ था, जब उसकी उम्र मात्र छह साल की थी, लेकिन अब इसकी उम्र 10 साल हो गई है. इस सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि बच्चे के लापता होने के दिन ही कुवरसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. बच्चा बोलने में अक्षम है, इसलिए उसका पता लगाने में काफी मुश्किलें आईं.

सूत्रों के मुताबिक, अलीगढ़ थाना को क्वार्सी के टीकमपुर कॉलोनी के किशनपुर के रहने वाले बृजमोहन का बच्चा मानसिक रूप से कमजोर था. वह बोल भी नहीं सकता था. हालांकि, इस मामले में डायल 112 के क्षेत्राधिकारी मोहसिन खान ने व्यक्तिगत प्रयास किया और गुमशुदा बालक के पंपलेट छपवा कर थानों में प्रेषित कर गस्ती तलाश कराई. बाल संप्रेषण गृह, अनाथालय, आश्रम में जाकर पता किया गया.

वहीं, गुमशुदा बच्चे को बालक को फिरोजाबाद के राजकीय बाल गृह में सकुशल बरामद किया गया. गुमशुदा बालक को पाकर बृजमोहन और परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस कार्य के बाद से अलीगढ़ पुलिस की जमकर प्रशंसा हो रही है. इसी को देखते हुए पूरी टीम को 25 हजार का इनाम देने की भी घोषणा की गई है.

पढ़ें ये भी- Allahabad: इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज एसएन शुक्ला के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, पत्नी और बहनोई को भी बनाया आरोपी

इस तरह मिला बच्चा

अलीगढ़ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि लापता होने के बाद ही कुवरसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. चूंकि बच्चा न तो बोल पाता था और न ही लिख पाता था. इसलिए थोड़ी मुश्किलें जरूर आईं. पुलिस ने इस सम्बंध में सभी थानों से डेटा का मिलान किया और सूचनाएं प्रसारित कीं. एनसीआरबी और डीसीआरबी डेटा का मिलान किया गया. इसी के साथ बच्चे की तस्वीर के पर्चे छपवा कर आस-पास के जिलों में बांटे गए. इस तरह से बच्चा ट्रेस किया गया और बीते मंगलवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी द्वारा विधिवत परिजन को सौंप दिया गया है.

पुलिस टीम को मिला 25 हजार का इनाम

इस सम्बंध में अलीगढ़ पुलिस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट कर जानकारी दी गई है और लिखा गया है कि, “ऑपरेशन खुशी” के तहत 4 वर्ष से गुमशुदा बालक उम्र करीब 10 वर्ष को किया सकुशल बरामद. बच्चे को पाकर परिजन हुए भावुक. जनपद की टीमें करीब 04 वर्ष से लगातार रही प्रयासरत. एसएसपी अलीगढ़ कलानिधि नैथानी द्वारा इस सफलता पर पूरी टीम को ₹ 25000 का इनाम दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago