देश

यूफ्लेक्स कंपनी के 70 से ज्यादा ठिकानों पर तीसरे दिन भी रेड जारी, 150 करोड़ रुपए से ज्यादा के फेक ट्रांजैक्शन मिले

Uflex Company Raid: कंपनी के ठिकानों पर मंगलवार को शुरू हुई इनकम टैक्स की जांच का दायरा बढ़ गया है. देशभर में कंपनी के 70 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी जारी है. इसमें नोएडा में सबसे ज्यादा 32 ठिकाने हैं. अभी तक की जांच में दिल्ली एनसीआर में 1.50 करोड़ का कैश मिला है. टीम ने कैश जब्त कर लिया है. सूत्रों से पता चला है कि जांच में इनकम टैक्स अधिकारियों को करोड़ों के फेक ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है. जम्मू में भी संदिग्ध लेनदेन के दस्तावेज मिले हैं. वहीं, 10 सेल कंपनियां भी मिली हैं. एनसीआर की बात करें तो यहां पर करीब 600 टीम और बाहर करीब 150 टीम सर्च कर रही हैं.

150 करोड़ रुपए के फेक ट्रांजैक्शन

सूत्रों के मुताबिक, 150 करोड़ रुपए से ज्यादा के फेक ट्रांजैक्शन मिले हैं. लेनदेन करने वालों में एक पक्ष ने ये बताया है कि ट्रांजैक्शन फेक हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि आंकड़ा 500 करोड़ रुपए तक जा सकता है. वहीं, 15 लॉकर मिले हैं, जिनको जल्द खुलवाया जाएगा.

हैरानी की बात ये है कि 20 अकाउंट ऐसे मिले है जो बहुत ही गरीब तबके के लोगों के हैं. इनमें कई ऐसे लोग हैं, जिनके मकान एक कमरे के हैं. इन लोगों के खातों से 5 से 50 करोड़ रुपए तक ट्रांजैक्शन के दस्तावेज मिले हैं.

ये भी पढ़े:- Punjab News: 4 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में AAP विधायक गिरफ्तार, कुछ दिन पहले PA की हुई थी गिरफ्तारी

संदिग्ध लेन देन के दस्तावेज

सर्च के दौरान जम्मू में करीब 100 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेन देन के दस्तावेज मिले है. इनकी जांच की जा रही है. इसके साथ नोएडा के सेक्टर-4 और 57 की फैक्ट्री में 150 संदिग्ध दस्तावेज मिले है. ग्रुप की 10 फैक्ट्रियां विदेश में भी है. इसके ट्रांजैक्शन भी खंगाले जा रहे है. मनी लॉड्रिंग के संकेत भी मिले हैं.

600 करोड़ के एमओयू किए साइन

सूत्रों के मुताबिक, यूफ्लेक्स कंपनी ने इनवेस्टर्स समिट के लिए भी करीब 600 करोड़ के एमओयू साइन किए है. जिसमें उनको दो प्लाटों पर नोएडा में निवेश भी करना है. यूफ्लेक्स लिमिटेड कंटेनरों और पैकेजिंग क्षेत्र की कंपनी है. कंपनी का कुल मूल्यांकन (मार्केट वैल्यू) 3,509 करोड़ है.  कंपनी की स्थापना वर्ष 1988 में की गई थी.

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago