देश

UP News: शेरवानी पहने दूल्हे ने कर दी ऐसी डिमांड, गुस्साए लड़की के परिजनों ने पेड़ से बांधकर पीटा, बारातियों को भी बनाया बंधक

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, यहां एक दूल्हे को पेड़ से बांधकर पीटा गया. जानकारी के मुताबिक, दूल्हे की डिमांड से लड़की वाले भड़क गए थे और पेड़ से बांध दिया. इतना ही नहीं बारातियों को भी बंधक बना लिया गया. घटना प्रतापगढ़ के मानधाता क्षेत्र के हरखपुर की बताई जा रही है. जौनपुर से बारात आई थी. लड़की वालों ने बड़े धूमधाम से बारातियों का स्वागत किया.

दूल्हे ने की दहेज की मांग

बताया गया कि सबकुछ ठीक चल रहा था. अचानक जयमाला के टाइम पर दूल्हे ने लड़की से दहेज की डिमांड कर डाली. लड़की वालों ने बहुत समझाया. दूल्हे के साथ आए बारातियों ने भी बहुत समझाया, लेकिन दूल्हे ने किसी की एक ना सुनी. गुस्साए लड़की के परिजनों ने दूल्हे को पेड़ से बांध दिया. बीच बचाव करने आए बारातियों को भी बंधक बना लिया गया. दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. स्थानीय पुलिस ने दुल्हे और बारातियों को छुड़वाया. दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया. थाने में दिनभर पंचायत चलती रही. पुलिस ने दुल्हे को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें: Nawazuddin ने 21 साल की एक्ट्रेस के साथ किया किसिंग सीन, ट्रेलर देख भड़के लोग

यह भी पढ़ें: Cyclone Biparjoy: जखाऊ पोर्ट से आज शाम टकराएगा ‘बिपरजॉय’, कच्छ और सौराष्ट्र में रेड अलर्ट, एक लाख लोगों को किया गया शिफ्ट

दूल्हे ने ऐसा क्या मांग लिया?

14 जून को प्रतापगढ़ के हरखपुर में रामकिशोर वर्मा की बेटी की शादी थी. बारात जौनपुर के सकरा लोदा गांव से आई थी. लड़की के परिजनों ने दूल्हा समेत बारातियों का बड़े आदर के साथ स्वागत किया. इसी दौरान दूल्हे और उसके परिजनों ने लड़की के पिता से दहेज की मांग की. दहेज की मांग किए जाने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों द्वारा काफी समझाया गया लेकिन दूल्हा किसी भी कीमत पर बगैर दहेज के शादी करने के लिए तैयार नहीं था. धीरे-धीरे दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया. बाराती और घराती के बीच हाथापाई की नौबत आ गई.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

50 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

31 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

35 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

40 minutes ago