देश

देश के पहले Solar Village रहे गांव में फिर से बदलाव की बयार

उत्तर प्रदेश के सरयू नदी और तमसा नदी के तट पर स्थित मऊ जनपद में 90 के दशक में ही भारत सरकार के तत्कालीन मंत्री कल्पनाथ राय (Kalpnath Rai) ने सोलर की परियोजनाओं को साकार रूप दिया था.

वह दौर ऐसा हुआ करता करता था जब देश के सभी लोगों के पास बिजली (Electricity) तक नहीं पहुंच सकी थी. तब कम ही लोगों ने सोलर एनर्जी (Solar Energy) के बारे में सुना था और जिसने सुना भी था उन्हें इसके बारे में सटीक जानकारी नहीं थी.

घोसी तहसील (Ghosi Subdivision) के अन्तर्गत सरायसादी ग्रामसभा में 11 अप्रैल 1992 में 100 किलोवाट का देश के ग्रामीण परिक्षेत्र का पहला पीबी पावर प्लान्ट (Power Plant) कल्पनाथ राय के प्रयास से स्थापित किया गया. यहां सोलर पावर प्लान्ट से उत्पादित ऊर्जा का प्रयोग सर्वप्रथम इस गांव में होता था. यहां घरेलू उपयोग के साथ-साथ किसान नलकूप भी सौर ऊर्जा के प्रयोग से ही चलाते थे.

ऐसे में सरायसादी गांव को ग्रामीण परिक्षेत्र का देश का पहला सोलर विलेज (Solar Village) होने का गौरव प्राप्त हुआ. और तो और 90 के ही दशक में मऊ में सौर ऊर्जा से डबल डेकर बस चलने लगी जिसे देखने के लिए सुदूर क्षेत्रों से लोग आया करते थे. कल्पनाथ राय के निधन के बाद यह प्लांट जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार हो गया और बन्द हो गया.

उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा स्रोत मंत्री ए के शर्मा (A K Sharma) के दिशानिर्देश पर सौर ऊर्जा एवं बायो एनर्जी के उत्पादन को बढ़ावा दिए जाने के लिए नई सौर ऊर्जा नीति-2022 बनायी गई. सौर ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ाने तथा इसके माध्यम से नवयुवकों (Youths) को रोजगार देने के भी प्रयास किये जा रहे हैं.

बक़ौल डायरेक्टर यूपीनेडा अनुपम शुक्ला (Director UP Neda Anupam Shukla) मंत्री ए के शर्मा के निर्देश पर घोसी में नेडा के ऑफिस में प्रदेश सरकार की ओर से यूपीनेडा का प्रशिक्षण केन्द्र (Training Center) संचालित किया गया है. इस प्रशिक्षण केन्द्र में 30 प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था है.

इसमें सूर्यमित्रों के प्रशिक्षण के साथ उनका कौशल विकास मिशन के तहत भी प्रशिक्षण कराया जायेगा एवं साथ ही प्रशिक्षणार्थियों के बौद्धिक विकास और शारीरिक दक्षता के लिए केन्द्र में ओपेन जिम (Open व योग केन्द्र का भी निर्माण कराया जायेगा. इस प्रशिक्षण केन्द्र के संचालित होने से मऊ जनपद एवं आस-पास के क्षेत्रों के युवकों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे.

ये भी पढ़ें: UP News: बसपा के पूर्व विधायक को एक महीने की जेल, 100 रुपए का लगा जुर्माना, जानिए क्या है मामला

सरायवादी में बदलाव की बयार

सरायसादी (Saraisadi) में नेडा की जमीन पर 05 मेगावाट की क्षमता का एक ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट (Solar Power Plant) की भी शीघ्र स्थापना करायी जायेगी. इससे उत्पादित विद्युत को ओपेन एक्सेस के माध्यम से थर्ड पार्टी को अथवा यूपीपीसीएल को पीपीए के आधार पर विक्रय किया जायेगा.

मऊ जनपद (Mau District) के दो चौराहों भीटी (Bhiti) एवं मिर्जाहदीपुरा (Mirzahadipura) को सोलर चौराहे के तौर पर विकसित करने के साथ – साथ अन्य परिक्षेत्रों में सोलर ट्री (Solar Tree) लगाने की दिशा में कार्य होगा.

भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

4 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

14 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

14 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

42 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

53 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

57 minutes ago