प्रतीकात्मक फोटो
UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के एक गांव में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब वहां एक घर में एक-एक कर 100 से अधिक सांप निकले. इस घटना के बाद से पूरा गांव दहशत में है तो वहीं लोग अपने-अपने घरों के सामान हटाकर भी चेक कर रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, जब घर में एक या दो सांप निकले तो घर वालों ने मारना शुरू किया. इसके बाद एक के बाद एक सांप निकलते ही चले गए. इस घटना के बाद गांव वालों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी. हालांकि उनको तुरंत मदद नहीं मिल सकी है.
सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रायबरेली के सरेनी ब्लॉक के रामगांव मजरे काल्हीगांव के रहने वाले कादिर अली के घर में सैकड़ों सांप निकलने की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार दिन-रात घर के बाहर चारपाई पर बैठकर बिता रहा है. बताया जा रहा है कि अब तक 100 से ज्यादा सांप मारे जा चुके है.
गांव वालों ने आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी काफी समय तक वन विभाग की टीम भी नहीं पहुंची, जिससे गांव में दहशत का माहौल है. पिछले 2 दिन से लगातार उनके घर में सांपों के निकलेन का सिलसिला जारी है. सांपों के झुंड से परिवार के लोग इतना परेशान हो गए हैं कि घर छोड़ने को मजबूर हैं और घर के बाहर ही रह रहे हैं. उनकी हिम्मत अब घर में घुसने की नहीं हो रही है. इस घटना के बाद केवल पीड़ित परिवार ही नहीं बल्कि पूरा गांव दहशत में है.
जानकारी सामने आई है कि कादिर अली के घर में शुक्रवार की शाम को अचानक पहले दो सांप निकले. इसके बाद एक-एक कर सैकड़ों सांप निकल आए और घर में घूमना चालू कर दिया. बताया जा रहा है कि ये सांप पानी में रहने वाले रहे हैं. ये तालाबों, नदियों और नालों में मिलते हैं. घर में कैसे आए इसकी जानकारी गांव वाले भी नहीं दे पा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि हो सकता है कि कादिर अली के घर के पानी कि निकासी किसी तालाब के रास्ते में होगी. इसीलिए शायद कोई सांप घर में घुस गया और घर में ही कहीं बिल में होगा. फिर उसने अंडे दिए होंगे. इसी की वजह से इतने अधिक सांप यहां निकले हैं. फिलहाल दो दिन बीतने के बाद भी गांव में दहशत का माहौल है और दो दिन से कादिर अली पूरे परिवार के साथ घर के बाहर ही रह रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…