देश

UP News: होली से पहले ढक दी गईं यूपी की कई मस्जिदें, जानें क्या है वजह

UP News: होली के मौके पर यूपी के कई जिलों में मस्जिदों को तिरपाल से ढ़क दिया गया. ऐसा गत 5 से 6 साल से किया जा रहा है. होली से एक दिन पहले अलीगढ़, संभल, मुरादाबाद और शाहजहांपुर के संवेदनशील इलाकों में मस्जिद को तिरपाल से पूरी तरह से ढक दिया गया था.

जानकारी सामने आई है कि होली के त्योहार के मद्देनजर अलीगढ़ सहित अन्य जिलों के संवेदनशील इलाकों में स्थित मस्जिदों को इसलिए तिरपाल से ढकने की परम्परा डाली गई ताकि होली की मस्ती में डूबे लोग कहीं मस्जिद को खराब न कर दें और माहौल बिगड़ जाए. अलीगढ़ सहित अन्य जिलों में पुलिस प्रशासन ने मस्जिदों को ढ़कने के साथ ही शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए निर्देश भी जारी किए थे. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, अलीगढ़ के अतिसंवेदनशील चौराहा अब्दुल करीम की “मस्ज़िद हलवाईयान” को रात्रि में ही तिरपाल से ढ़क दिया जाता है ताकि हुड़दंगी मस्जिद पर रंग या कोई गंदगी ना फेंक दें.

पढ़ें इसे भी- मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद भी पृथ्वीराज के वंशज का नहीं छूटा था होली से नाता, आज भी महल में उड़ता है गंगा-जमुनी तहजीब का गुलाल

गौरतलब है कि होली के मौके पर अलीगढ़ के इस अतिसंवेदनशील अब्दुल करीम चौराहे पर हुरियारे होली के दिन पिछले कई सालों से होली खेलते चले आ रहे हैं, जिसके मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने को मस्जिद को तरपाल से ढका जाता है. इसी तरह प्रदेश के अन्य जनपदों में भी पुलिस-प्रशासन सतर्कता बरतते हुए इस नियम को लागू करती है.

5-6 साल से ढकी जा रही है मस्जिदें

अलीगढ़ मस्जिद के मुतबल्ली और क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि प्रशासन के निर्देश पर हम लोग मस्जिद को तिरपाल से ढ़क देते हैं ताकि कोई मस्जिद रंग या गंदगी ना फेंक सके. क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जब से बीजेपी सरकार आई है, लगभग 5-6 साल से मस्जिद ढकी जा रही है, जिसमें प्रशासन के सहयोग से हम मस्जिद को ढक देते हैं ताकि कोई रंग या गंदगी ना फेंक दे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘इलाज कराने आए थे, जान बचाकर भागे!’ महोबा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो खूंखार सांड, सहम गए मरीज

Mahoba News: महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड, मरीजों में…

7 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, सैंड आर्टिस्ट मानस साहू ने रेत पर उकेरा प्यार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश…

8 minutes ago

ब्रेकअप के बाद लिव-इन पार्टनर की संपत्ति में हिस्सा? जानिए क्या हैं महिलाओं के कानूनी अधिकार

महाराष्ट्र की यूसीसी समिति लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों पर जनता की…

19 minutes ago

गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- भारत के लिए आपका इरादा और समर्पण प्रेरणा देने वाला

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को…

56 minutes ago